बॉलीवुड

Jawan Review: फिल्म क्रिटिक को कैसी लगी ‘जवान’, किसने दिए कितने स्टार?

Jawan Review: ‘जवान’ के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है, तो क्रिटिक ने भी पॉजिटिव रिसपॉन्स दिया है।

Sep 07, 2023 / 10:44 am

Rizwan Pundeer

Jawan Review: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ गुरुवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की है। वहीं क्रिटिक भी फिल्म को एंटरटेनमेंट से फुल बता रहे हैं। फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने ‘जवान’ को बड़ी ब्लॉकबस्टर कहा है। सुमित ने ‘जवान’ को एटली के डायरेक्शन में बनी सबसे बेहतरीन फिल्म बताया है। सुमित ने फिल्म को 5 में से साढ़े चार स्टार देते हुए कहा है कि एटली ने एक शानदार मास अपीलिंग स्क्रिप्ट लिखी है जिसमें इमोशन और प्रेरणा दोनों है। ये दर्शकों के हर वर्ग को पसंद आएगी।

https://twitter.com/hashtag/JawanReview?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने जवान को 5 में से 4 स्टार दिए हैं। रोहित ने ट्विटर पर जवान के लिए लिखा, ऑल टाइम मास मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म। शाहरुख खान की अब तक की शीर्ष 5 बड़ी फिल्मों में से एक है। दुनिया के लिए शाहरुख का संदेश कि वह ही इंडस्ट्री के बादशाह हैं।
https://twitter.com/hashtag/JawanReview?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने भी जवान को मेगा ब्लॉकबस्टर बताया है। उन्होंने फिल्म को हार्डकोर मसाला एंटरटेनर कहा है। जवान में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और रिद्धि डोगरा भी नजर आई हैं। फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई की है। माना जा रहा है कि फिल्म शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Jawan Review: फिल्म क्रिटिक को कैसी लगी ‘जवान’, किसने दिए कितने स्टार?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.