
Shah Rukh Khan की 'जवान' ने मचाई धूम
Jawan Box Office Collection Day 70: शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 70 दिन रविवार को पूरे कर लिए हैं, ऐसे में फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, जवान 7 सितंबर को थिएटर्स पर रिलीज हुई थी। इसी बीच कितनी फिल्में आईं और गईं, पर जवान की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा।
अभी भी शानदार कमाई कर रही जवान
हालांकि जवान अब ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के अनुसार, जवान के 62वें दिन आंकड़ों जारी किए हैं उससे स्पष्ट होता है कि जवान अभी भी शानदार कमाई कर रही है।
Sacnilk ने ट्रेड के अनुसार बताया है कि जवान ने 7 नवंबर को लाखों का कलेक्शन किया है। हालांकि 7 नवंबर के बाद से Sacnilk ने कोई नया अपडेट नहीं किया है। आज फिल्म को रिलीज हुए 70 दिन हो गए हैं। अभी भी फिल्म कई सिनेमाघरों में लगी हुई है। वहीं जवान की कुल कमाई 641.06 करोड़ से अधिक हो गई है। वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 1160.00 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ये है 'जवान' की स्टारकास्ट
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को साउथ के दिग्गज डायरेक्टर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई दी हैं। इसके अलावा विजय सेतुपति विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं। रिद्धि डोगरा, प्रियामणि, लहर खान और आलिया कुरैशी भी फिल्म में अहम किरदार अदा करते नजर आए हैं।
Updated on:
13 Nov 2023 01:59 pm
Published on:
13 Nov 2023 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
