मुंबई के फाइव स्टार होटल में अभिनेत्री संग हुई छेड़छाड़, पुलिस ने 22 साल के युवक को किया गिरफ्तार

दूसरी बार समन मिलने पर कंगना ने फिर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखते हुए कहा है कि ‘गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी। मजा आएगा।’ जिसके बाद से एक बार फिर से कंगना के ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है। आपको बतातें चलें कि कंगना ने जावेद अख्तर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें घर बुलाकर धमकाया था और ऋतिक रोशन से माफी मांगने की बात भी कही थी। जिसमें मानने से जावेद अख्तर ने मना किया है।
मां Malaika Arora के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट हुए उनके बेटे अरहान खान, दोनों के बीच है अच्छी बॉन्डिंग
वैसे आपको बता दें विवादों में रहने के अलावा इन दिनों कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह मुख्यमंत्री जय ललिता पर बन रही फिल्म ‘थलाइवी’ ( Thalaivi ) की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं खबरें सामने आ रही हैं कि जल्द ही कंगना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में भी नज़र आएंगी। जिसमें आपतकाल से जुड़ी सारी घटनाएं दिखाई जाएंगी