
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॅालीवुड इंडस्ट्री के बॅाजीराव-मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में सात फेरे लिए थे। ये शादी पिछले साल की मोस्ट अवेटिड शादियों में से एक थी। दोनों ने इटली जाकर शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ के सेट पर हुई थी। शादी के बाद दोनों की ये पहली होली है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बी-टाउन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले साल मई में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद पहली बार दोनों साथ में होली का त्योहार मनाने वाले हैं।।

प्रियंका और निक जोनस
बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर के महीने में शादी की थी। उन्होंने अमरीकन सिंगर और ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग सात फेरे लिए थे। यह शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी के बाद प्रियंका और निक पहली होली साथ मनाएंगे। निक की तो ये जीवन की पहली होली होने वाली है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
साल 2018 में गुपचुप शादी रचाने वाले स्टार्स नेहा धूपिया और अंगद बेदी के लिए भी ये होली बेहद खास है। दोनों शादी के बाद पहली होली साथ मनाएंगे। गौरतलब है कि इस शादी से उन्हें एक बेटी मेहर हुई है।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
कॅामेडी जगत के मशहूर कॅामेडियन ने भी हाल में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है। शादी के बाद दोनों शादी के बाद पहली बार साथ होली खेलेंगे। अब देखना होगा की इन स्टार्स के लिए ये होली कैसी साबित होती है।