16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गली बॉय’ का नया गाना रिलीज : रणवीर सिंह ने बताई- बिना पैसे के जिदंगी जीने की मजबूरी

फिल्म 'गली बॉय' के इस नए गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 3,99,790 से ज्यादा बार देखा जा चुका है...

2 min read
Google source verification
Gully boy doori song

Gully boy doori song

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'गली बॉय' का एक नया गाना रिलीज हुआ है। 2 मिनट और 31 सेकेंड के इस गाने के बोल हैं- 'कोई मुझको यूं बनाए, क्यों ये दूरी और मजबूरी'.। इस गाने में बिना पैसे के जिदंगी जीने की मजबूरी के बारे में बताया गया है। इस गाने को खुद Ranveer Singh ने गाया हैं। इस गाने बोल जावेद अख्तर और डिवाइन ने लिखे हैं और इसमें ऋषि रिच का म्यूजिक है। फिल्म 'Gully Boy' के इस नए गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 3,99,790 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

क्या खास है गाने में:
इस फिल्म के पिछले गाने की तरह यह गाना भी बहुत शानदार है। इस गाने के जरिए ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जो गरीबी में जी रहे है। इन लोगों की आंखों में बड़े बड़े सपने हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए ना तो पैसे हैं और ना हौंसला। आपके बता दें कि इससे पहले इस फिल्म के दो गाने 'असली हिप हॉप' और 'अपना टाइम आएगा' रिलीज हो चुके हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

इस दिन होगी रिलीज:
रणवीर सिंह इस फिल्म में रैपर के रोल में हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट , कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी नजर आएंगी। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फिल्म के किरदार को पूरी गहराई से शिद्दत निभाया हैं। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की हैं।

इस पर आधारित है 'गली बॉय':
बताया जा रहा है यह फिल्म स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह गरीब फैमिली से हैं। वहीं, आलिया भट्ट मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है।