बॉलीवुड

Golden Globe Awards 2020: रेड कार्पेट पर निक संग पहुंचीं प्रियंका,स्टाइलिश लुक से किया सबको इंप्रेस

77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और पति निक जोनास के साथ शिरकत की

Jan 06, 2020 / 03:42 pm

Pratibha Tripathi

Priyanka Chopra

ऩई दिल्ली। रविवार रात को कैलिफोर्निया शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस बड़े समारोह में विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शिरकत की। इस दौरान इस स्टार कपल के लुक को देख हर किसी की आखें थमी की थमी ही रह गई। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरे भी काफी वायरल हो रही है।

पावर कपल निक और प्रियंका चोपड़ा नें अपने शानदार अंदाज से हर किसी का मन मोह लिया। रेड कार्पेट पर दोनों ने एक दूसरे के साथ जबरदस्त अंदाज में पोज दिए।

nick-jonas-and-priyanka-2_1.jpg

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी।प्रियंका ने अपने इस लुक को डायमंड नेकपीस के साथ कंपलीट किया। वहीं इस दौरान निक जोनास फॉर्मल्स लुक में उनके साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे।

priyanke-5.jpg

सोशल मीडिया पर देसी गर्ल और निक का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद किया जा रहा है रेड कार्पेट पर इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपना सिग्नेचर (हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन करना) पोज भी देती दिखाई दीं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Golden Globe Awards 2020: रेड कार्पेट पर निक संग पहुंचीं प्रियंका,स्टाइलिश लुक से किया सबको इंप्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.