बॉलीवुड

इस बार हैंडपंप नहीं बैलगाड़ी का पहिया उठाए दिखे ‘तारा सिंह’, ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

जब से गदर फिल्म के स्कीवल की घोषणा हुई है तभी से हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है। अब फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

Jan 04, 2023 / 10:18 am

Shweta Bajpai

gadar 2

2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ (Gadar) ने दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी थी। फिल्म आज भी लोगों के जेहन में उसी तरह बनी हुई है। अब फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 2023 में ही रिलीज होगी। अब फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस बार तारा सिंह बैलगाड़ी के पहिए के साथ नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/Zeestudios?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
हाल ही में जी स्टूडियो की तरफ से एक वीडियो क्लिप साझा की गई है। इसमें इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की झलक दिखाई गई है। इनमें गदर के अलावा अजय देवगन की ‘मैदान’, सोनू सूद की ‘फतेह’ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हड्डी’ जैसी कई फिल्में भी शामिल हैं।

वीडियो में दिखाई गई झलक में सनी देओल बैलगाड़ी का पहिया हाथ में उठाए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। ये सीन देखकर आपको फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया हैंडपंप वाला सीन याद आ जाएगा।

यह भी पढ़ें

विशाल सिंह के साथ चिपककर डांस करने पर ट्रोल हुईं देवोलीना

https://twitter.com/hashtag/SunnyDeol?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SunnyDeol?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सनी देओल की झलक सामने आते ही फैंस बैखला गए और तरह तरह के कमेंट करने लगे। एक फैन ने लिखा, ‘सनी ***** का जलवा वापसी कर रहा है।’

एक अन्य फैन का कमेंट था, ‘वाह, तारा सिंह वापस आ गया। गदर 2 का फर्स्ट लुक।’
फिल्म की बात करें तो इस बात निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। फिल्म को इसी साल मिड में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

उर्फी जावेद ने शेयर किया लेटेस्ट लुक

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इस बार हैंडपंप नहीं बैलगाड़ी का पहिया उठाए दिखे ‘तारा सिंह’, ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.