बॉलीवुड

Anushka Sharma और Virat Kohli के बेटी का नाम हुआ ट्रेंड, शक्ति स्वरूप देवी दुर्गा से ‘वामिका’ का कनेक्शन जान फैंस जता रहे हैं खुशी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम जानकर फैंस जता रहे हैं खुशी
वामिका नाम को लोग बता रहे हैं संस्कृत का अद्भुत शब्द
मां दुर्गा के नाम पर रखा गया है नाम वामिका

Feb 02, 2021 / 02:07 pm

Neha Gupta

Virat Kohli and Anushka Sharma with Daughter Vamika

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोमवार को अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर साझा की। जैसे ही अनुष्का और विराट की ये तस्वीर सामने आई सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। अनुष्का ने इस फोटो के साथ अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर उनकी बेटी का नाम वामिका खूब ट्रेंड कर रहा है। सेलेब्स और फैंस ने दोनों को ढेरों बधाईयां दी और वामिका के नाम का मतलब भी निकाल डाला। ट्विटर पर वामिका के नाम का मलतब सामने आने के बाद फैंस इस क्यूट कपल के लिए लगातार खुशी जता रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस फैसले को लेकर लोगों में बेहद खुशी देखने को मिल रही है। मां दुर्गा के नाम पर अनुष्का और विराट ने अपने बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं कई फैंस इसे संस्कृत का सुंदर शब्द बता रहे हैं।
https://twitter.com/imVkohli?ref_src=twsrc%5Etfw

अनुष्का ने भले ही अपनी बेटी की पूरी तस्वीर नहीं दिखाई है लेकिन एक झलक देखकर एक अलग तरह की खुशी फैंस ने दिखाई दे रही है। यूजर्स इस बात की कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं कि उन्होंने अपने नाम से मिलाकर बेटी का अद्भुत नाम रखा है। विराट और अनुष्का के नाम से ‘व’ और ‘का’ शब्द को शामिल किया गया है और साथ ही मां दुर्गा का नाम भी है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Anushka Sharma और Virat Kohli के बेटी का नाम हुआ ट्रेंड, शक्ति स्वरूप देवी दुर्गा से ‘वामिका’ का कनेक्शन जान फैंस जता रहे हैं खुशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.