
Priyanka_Chopra
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह फिल्म 'दोस्ताना' से मशहूर हुई हैं और इस फिल्म से उन्हें 'देसी गर्ल' का नाम मिल गया। 'दोस्ताना' फिल्म ने मंगलवार को हिंदी सिनेमा में अपने नौ वर्ष पूरे कर लिए हैं। वहीं प्रियंका ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया,'दोस्ताना' को नौ वर्ष पूरे। फिल्म ने मुझे हमेशा के लिए 'देसी गर्ल' का नाम दिया। तरुण मनसुखानी, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम की प्रशंसक हूं।'
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित 'दोस्ताना' दो ऐसे लोगों पर आधारित है, जो मकान हासिल करने के लिए समलैंगिक जोड़ा बनने का नाटक करते हैं। वे दोनों एक ही लड़की से प्यार करने लगते हैं और उसका दिल जीतने का प्रयास करते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि वह किसी और से प्यार करती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। प्रियंका इन दिनों दो हॉलीवुड की फिल्मों में व्यस्त हैं।
'मेरी कॉम' की अभिनेत्री ने पहले ही अपनी अगली फिल्म 'इज नॉट इट रोमांटिक' की शूटिंग खत्म कर लिया है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। इसमें एडम डेविन, सियाम हेम्वर्थ और रीबेल विल्सन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
प्रियंका ने सात समंदर पार जाकर करवाए अपने रेश्मी बाल
बता दें कि हाल में प्रियंका ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर कि है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रिंयका ने लिखा, बाय बाय लॉन्ग हेयर।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा आजकल अमेरिका में अपने क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस शो के तीसरे सीजन की शूटिंग इटली से शुरु की गई है। इस शो में प्रियंका एलेक्स पारिश का किरदार निभा रही हैं।
हाल में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए बताया कि इस शो में उनका नया लुक बहुत जल्द सबके सामने आने वाला है। उन्होंने बताया कि इस शो के लिए उन्हें अपने लंबे बाल भी काटवाने पड़े हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि बाय बाय लॉन्ग हेयर…सीजन 3 में एलेक्स पारिश का लुक कैसा होगा? आपको जल्द ही पता चलेगा।
Published on:
15 Nov 2017 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
