
Disha Patani
नई दिल्ली। दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी फिल्मों के साथ साथ बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती है। उनकी तस्वीरे अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसके अलावा वो अपनी फिटनेस रुटीन के लिए भी जानी जाती हैं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म मलंग रिलीज हुई है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। लेकिन इस समय दिशा किसी और वजह से ज्यादा चर्चे में दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को देखकर आप की भी आह निकल जाएगी। जिसमें वो फिटनेस के नए स्तर को छूते हुए दिख रही हैं।
View this post on Instagrammornings be like, 60 kg ( 125 pounds) a** to grass, 4 reps🌸🌸 @rajendradhole ❤️
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
दिशा ने लेग एक्सरसाइज का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो 20 या 30 नही बल्कि 60 किलो का वजन उठाते हुए नजर आ रही हैं। दिशा ने इस वीडियो को शेयर करने के बाद अपने कैप्शन में लिखा, कुछ ऐसी है मेरी सुबह, 60 किलो यानि 125 पाउंड्स. 4 रेपिटेशन। दिशा(Disha Patani) इस वीडियो के जरिये हर किसी को अपने फिटनेस के प्रति प्रेरित कर रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा की फिल्म मलंग अभी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे सितारे नजर आए थे।
Updated on:
12 Feb 2020 01:26 pm
Published on:
12 Feb 2020 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
