बॉलीवुड

BREAKING Kumar Shahani Death: डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Director Kumar Shahani Death: फेमस डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन हो गया है। उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

Feb 25, 2024 / 11:11 am

Priyanka Dagar

डायरेक्टर कुमार साहनी का 83 साल की उम्र में निधन

Director Kumar Shahani Passes Away: मशहूर फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले राइटर कुमार साहनी का निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने ‘माया दर्पण, तरंग, कस्बा जैसी कई बड़ी फिल्में बनाई थीं। निर्देशक के अलावा कुमार साहनी ने लेखक और शिक्षक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। उनके अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

कुमार साहनी का जन्म 7 दिसंबर 1940 को लरकाना में हुआ था। पैदा होने के बाद वह परिवार के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएट किया था। इसके बाद कुमार साहनी फ्रांस चले गए और रॉबर्ट ब्रेसन को उनकी फिल्म यूने फेम डूस में मदद की। निर्मल वर्मा की कहानी पर बनी कुमार साहनी की ‘माया दर्पण’ ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। उनके निधन से उनके फैंस भी काफी दुखी हैं।
यह भी पढ़ें

Birthday Special: सनी देओल संग दिए इंटिमेट सीन्स, इंस्टाग्राम पर मांगे लड़कों से Kiss, कौन है ये एक्ट्रेस?

Hindi News / Entertainment / Bollywood / BREAKING Kumar Shahani Death: डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.