
उड़े जब-जब जुल्फें तेरी' से 'सुहाना सफर' तक
देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है। देश के कई हिस्सों में पहले ही लॉकडाउन किया जा चुका था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महामारी से देश को बचाने के लिए अगले 21 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन करने का आदेश दिया।
सोशल मीडिया पर लोग लॉकडाउन को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं और लॉकडाउन का समर्थन करते हुए लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने भी लॉकडाउन का समर्थन किया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा,'दवा भी, दुआ भी, पहले कुछ फासला भी, वो करीम है रहीम है, और वही मुश्किल कुशा भी। मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि घर पर रहें। कोरोना वायरस लॉकडाउन का पालन करें। भगवान आप सभी का भला करें।' बता दें, दिलीप कुमार इससे पहले भी अपने फैंस को कोरोना वायरस से सतर्क रहने के लिए अपील कर चुके हैं।
Published on:
25 Mar 2020 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
