बॉलीवुड

जावेद अख्तर के बर्थडे पार्टी का वीडियो हो रहा वायरल, बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ किया डांस

बॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो शबाना आजमी के साथ शम्मी कपूर की फिल्म ‘जंगली’ के गाने ‘मेरा यार शब्बा खैर’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Jan 22, 2022 / 09:41 pm

Archana Keshri

जावेद अख्तर के बर्थडे पार्टी का वीडियो हो रहा वायरल, बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ किया डांस

फिल्ममेकर बोनी कपूर बड़ी स्क्रीन पर नजर नहीं आते और ना ही वे सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव रहते हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे शबाना आजमी के साथ फिल्म जंगली के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
हाल ही में फिल्ममेकर ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर का गाना ‘मेरे यार शब्बा खैर’ गाने पर झूमते नजर आए। सामने बड़े स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेता का गाना चल रहा है। जिसको देख वह ठुमकते नजर आए। ये एक पुरानी वीडियो है जिसे उन्होंने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये वीडियो साल 2020 में जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी का है। तो वहीं इस वीडियो पर फैंस के साथ है सेलेब्स भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “शम्मी कपूर को मेरी श्रद्धांजलि, मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और पार्टी में उन्हें 60/70 के सबसे करीबी क्लोन/ड्रेस्ड स्टार से सम्मानित किया गया और एक ट्रॉफी दी गई।”
आपको बता दें, बोनी कपूर के परिवार का शम्मी कपूर के साथ पुराना रिश्ता है। बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर और शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे। इसके अलावा सुरिंदर कपूर ने शम्मी कपूर की पहली पत्नी गीता बाली के सेक्रेटरी के तौर पर फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत की थी। 1950 के दशक में गीता बाली लीड ऐक्ट्रेस थीं।

इससे पहले बोनी कपूर ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया था। जिसमें उनकी दिवगंत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म में किशोर कुमार और कविता कृष्णामूर्ति की आवाज में गाना ‘अरे करते है हम प्यार मिस्टर इंडिया से, हमको मिलना है सौ बार मिस्टर इंडिया से’ को गाई थी।
बात करें बोनी कपूर के वर्क फ्रंट की तो वो जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल निभाते नजर आएंगे। वैसे तो इस फिल बोनी कपूर एक्टिंग नहीं करना चाहते थे, लेकिन उनके बेटे अर्जुन कपूर ने उन्हें ऐक्टिंग के लिए राजी किया था।

यह भी पढ़े : बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फैंस ने जताई नाराजगी
यह भी पढ़े : सीएम योगी के साथ उर्फी जावेद ने शेयर की तस्वीर, कहा- ‘मीटिंग में शामिल होकर अच्छा लगा’

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जावेद अख्तर के बर्थडे पार्टी का वीडियो हो रहा वायरल, बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ किया डांस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.