bell-icon-header
बॉलीवुड

फेमस फिल्म निर्माता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

Raaj Grover Passed Away: बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता का निधन हो गया है। इससे पूरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। इन निर्माता ने विनोद खन्ना और अनिल कपूर के साथ भी काम किया है।

मुंबईJun 06, 2024 / 03:20 pm

Gausiya Bano

बीच में बैठे फिल्म निर्माता का निधन

Raaj Grover Passed Away: बॉलीवुड के एक फेमस फिल्म निर्माता का निधन हो गया है। इन निर्माता का निधन 4 जून को न्यू जर्सी के ओल्ड ब्रिज में उनके घर में ही हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत सोते हुए नींद में ही हुई है। इन निर्माता का नाम राज ग्रोवर हैं, जिनकी उम्र 87 थी।

राज ग्रोवर ने बॉलीवुड में दिया अहम योगदान

फिल्म निर्माता राज ग्रोवर ने बॉलीवुड में अहम योगदान दिया है। राज ग्रोवर ने विनोद खन्ना, परवीन बॉबी और राखी स्टारर 1982 की फिल्म ‘ताकत’ को प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा उन्होंने अनिल कपूर और अमृता सिंह की फिल्म ‘ठिकाना’ को भी प्रोड्यूस किया था। राज ग्रोवर फिल्म प्रोडक्शन के अलावा ‘द लीजेंड्स ऑफ बॉलीवुड’ नाम की एक किताब भी लिखी है।
राज ग्रोवर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / फेमस फिल्म निर्माता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.