
ऑस्कर्स में इस भारतीय डायरेक्टर को किया गया याद
Oscar 2024: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2024) में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। 96वां अकादमी अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स (los angeles) के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में ओपेनहाइमर (Openhimer) और बार्बी (Barbie) का नाम सबसे ज्यादा सुनाई दिया।
ऑस्कर 2024 के मंच पर मेमोरियम सेगमेंट चलाया गया। इस दौरान एक वीडियो चलाकर कई फिल्मी दुनिया के कई नामी चेहरों को उनकी विरासत के लिए सम्मानित किया गया। इनमें भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) का नाम भी शामिल था। सिनेमा में नितिन देसाई के योगदान के लिए उन्हें ऑस्कर में याद किया गया।
मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 2 अगस्त को एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मात्र 57 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें 1942: ए लव स्टोरी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'प्यार तो होना ही था', 'मिशन कश्मीर', 'राजू चाचा' और 'देवदास' शामिल हैं।
Published on:
11 Mar 2024 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
