scriptयादें : बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज जिनका 2021 में निधन हो गया | Bollywood and TV celebrity deaths 2021 dilip kumar sidharth shukla | Patrika News
बॉलीवुड

यादें : बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज जिनका 2021 में निधन हो गया

2021 में कई सारे प्रसिद्ध सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा। जब सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हुआ तो उनके फैंस को काफी निराशा हुई। अचानक से हुई उनकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस लिस्ट में और भी कई बड़े नाम शामिल हैं।

Jan 29, 2022 / 04:45 pm

Archana Keshri

यादें : बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज जिनका 2021 में निधन हो गया

यादें : बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज जिनका 2021 में निधन हो गया

कोरोना काल की शुरुआत से ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर काल मंडराया, इस दौरान हमने कई सितारों को खो दिए। 2020 से चले आ रहे इस बुरे दौर ने 2021 में भी कई सितारों को हमसे छीना। एक के बाद एक आई बुरी खबरों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बुरी तरह से दहला दिया।
वैसे तो फ़िल्मी सितारों का ये सफर इतना आसान नहीं होता। लाखों लोग बड़े परदे पर आने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन बहुत कम लोग अपना नाम बना पाते हैं। लेकिन जब वो दुनिया से जाते है अपनी अमिट छाप छोड़ जाते है। आइये जानते है टीवी और फिल्म की उन हस्तियों के बारे में जिन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
dilip_kumar.jpg

दिलीप कुमार


मोहम्मद यूसुफ खान बॉलीवुड में दिलीप कुमार के नाम से जाने गए। उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री का ट्रेजेडी किंग कहा जाता था। 2021 में बॉलीवुड को इस ट्रेजडी किंग के जाने के बाद भारी दुख झेलना पड़ा। 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार ने अपनी अंतिम सांस ली थी। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे।

sidharth_shukla.jpg

सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी और फिल्म एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का इस दुनिया को अलविदा कहना बेहद शॉकिंग था। दिल का दौरा पड़ने के कारण इस साल 2 सितंबर को सिद्धार्थ का निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर आज भी फैन्स सिद्धार्थ के लिए पोस्ट करते रहते हैं।

surekha_sikri.jpg

सुरेखा सीकरी


एक्टिंग के लिए नैशनल अवार्ड से नवाजी जा चुकी सुरेखा सिकरी ने सीरियल्स में दादी सा का रोल करके लोगों का दिल जीता था। 75 साल की उम्र में 16 जुलाई को दादीसा उर्फ सुरेखा सिकरी ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। आख़िरी वक्त तक वो काम करती रहीं. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक उन्होनें अपनी कला की छाप छोड़ी है।

rajiv_kapoor.jpg

राजीव कपूर


दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया था। राजीव कपूर भी हार्ट अटैक के कारण बेहद कम उम्र में इस दुनिया से चले गए। आपको बता दें कि राजीव कपूर भी अपने दादा, पिता और भाईयों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने आए थे, लेकिन परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह राजीव कपूर कभी वो सफलता हासिल नहीं कर पाए।

anupam_shyam.jpg

अनुपम श्याम


टीवी इंडस्ट्री में प्रतिज्ञा सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाले अनुपम श्याम को सज्जन सिंह के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने भी साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया। इनका दबदबा और बोलने के अंदाज ने सभी को अपना कायल बना दिया था, और शायद यही वो वजह है जो आज भी लोगों के दिलों में वो जिंदा है।

shashikala.jpg

शशिकला


बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उनका जन्म चार अगस्त 1932 को महाराष्ट्र के शोलापुर में हुआ था। पांच साल की उम्र से वह सोलापुर जिले के कई कस्बों में स्टेज पर डांस, गायन और अभिनय करती थीं। उनके छह भाई बहन थे। शशिकला ने 4 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया।

satish_kaul.jpg

सतीश कौल


महाभारत में इंद्रदेव का रोल निभाने वाले सतीश कौल ने 73 साल की उम्र में 10 अप्रैल को लुधियाना में आखिरी सांस ली थी। निधन से पहले सतीश आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

amit_mistry.jpg

अमित मिस्त्री


टीवी और फिल्म कलाकार इसी साल दुनिया से रुखसत हुए है. 47 के मिस्त्री का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ।

amit_trivedi.jpg

अमित त्रिवेदी


रामानंद सागर के पॉपुलर शो रामायण में रावण का किरदार निभा चुके है। त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में 5 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कहा।

farukh_jaffer.jpg

फारुख जफर


दिग्गज अभिनेत्री फारुख जफर, जिन्होंने हाल ही में 2020 की फिल्म गुलाबो सीताबो में अमिताभ बच्चन की पत्नी फातिमा बेगम की भूमिका निभाई थी 88 वर्ष की उम्र में 15 अक्टूबर को निधन हो गया था। उन्हें 1981 की फिल्म उमराव जान में सहायक भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता था।

bikramjeet_kanwarpal.jpg

बिक्रमजीत कंवरपाल


अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से 1 मई निधन हो गया था, वो 52 वर्ष के थे। कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में भूमिकाएं निभाई थीं।

ghanashyam_nayak.jpg

घनश्याम नायक


टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का 3 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि घनश्याम नायक काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

chandrashekhar_mahabharat.jpg

चंद्रशेखर


‘रामायण’ में आर्य सुमंत का रोल निभाने वाले ऐक्टर चंद्रशेखर का 97 साल की उम्र में निधन 16 जून को निधन हो गया था। चंद्रशेखर बॉलीवुड की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे। वह 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और स्ट्रीट सिंगर (1966) के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रहे थे।

manisha_yadav.jpg

मनीषा यादव

टीवी शो ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेगम का किरदार निभा चुकीं टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव का 2 अक्टूबर को निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा का निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ था।

minoo_mumtaz.jpg

मीनू मुमताज


50 और 60 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस मीनू मुमताज ने 23 अक्टूबर को कनाडा में अंतिम सांस ली थी। वह 79 साल की थीं। मीनू कॉमेडियन महमूद अली की बहन थीं। वह फिल्मों में डांसर और कैरेक्टर एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं।

yusuf_hussein.jpg

यूसुफ हुसैन


अभिनेता यूसुफ हुसैन का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। हिंदी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब शो में एक लोकप्रिय चरित्र अभिनेता, हुसैन दिल चाहता है, राज़, हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, खाखी, धूम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह विवाह, ओएमजी, कृष 3, रईस, विश्वरूपम 2, दबंग 3 और दरबार जैसी फिल्मों में वह किरदार निभा चुके हैं।

puneeth_rajkumar.jpg

पुनीत राजकुमार


कन्नड इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई। 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार वेटरने एक्टर राजकुमार के बेटे थे। प्यार से इनके फैंस इन्हें अप्पा बुलाते थे। 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में करने वाले पुनीत राजकुमार ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला था।

यह भी पढ़ें

अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और बॉलीवुड एक्ट्रेस जो अचानक परदे से गायब हो गई, बाद में जीनी पड़ी गुमनामी की जिंदगी


यह भी पढ़ें

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अलावा इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान इन बॉलीवुड स्टार्स ने खोया था नियंत्रण

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / यादें : बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज जिनका 2021 में निधन हो गया

ट्रेंडिंग वीडियो