scriptकर्नाटक से आई इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से घायल किए करोड़ों दिल, एक्टिंग में भी टॉप पर | Bollywood actresses and their karnataka connection | Patrika News
बॉलीवुड

कर्नाटक से आई इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से घायल किए करोड़ों दिल, एक्टिंग में भी टॉप पर

कुछ बड़े स्टार्स ऐसे हैं, जिनका जन्म कर्नाटक में हुआ है या उनका कर्नाटक से गहरा नाता रहा है।

Jun 22, 2019 / 08:12 pm

Mahendra Yadav

Bollywood actresses

Bollywood actresses

बॉलीवुड स्टार्स अलग-अलग शहरों से आते हैं। उनका जन्म तो मुंबई से बाहर हुआ है लेकिन अब वे इस इंडस्ट्री में आने के बाद मायानगरी के होकर रह गए। इनमें से बहुत से स्टार्स बॉलीवुड पर राज करते हैं। इनमें से कुछ बड़े स्टार्स ऐसे हैं, जिनका जन्म कर्नाटक में हुआ है या उनका कर्नाटक से गहरा नाता रहा है। लेकिन आज वे मुंबई और बॉलीवुड इंडस्ट्री की शान हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में।

 

कर्नाटक से आई इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से घायल किए करोड़ों दिल, एक्टिंग में भी टॉप पर

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। वह आज भी खूबसूरती के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। ऐश्वर्या बॉलीवुड की पहचान हैं। उनका जन्म मंगलौर में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड के साथ तमिल, तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

कर्नाटक से आई इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से घायल किए करोड़ों दिल, एक्टिंग में भी टॉप पर

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण भी बैंगलोर की रहने वाली हैं। हालांकि उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था लेकिन उनका गृह स्थान बैंगलोर है। बता दें कि दीपिका ने पिछले साल अभिनेता रणवीर से शादी की थी। शादी के बाद इन्होंने एक रिसेप्शन बैंगलोर में भी रखा था।

कर्नाटक से आई इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से घायल किए करोड़ों दिल, एक्टिंग में भी टॉप पर

शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्म मंगलौर में हुआ था। शिल्पा इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियो में से एक रही हैं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन टीवी पर सक्रिय हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं।

कर्नाटक से आई इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से घायल किए करोड़ों दिल, एक्टिंग में भी टॉप पर

फ्रीडा पिंटो
‘स्लमडॉग मिलियनेयर’से चर्चा में आई फ्रीडा पिंटो आज ग्लोबल स्टार हैं। वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकीं। बता दें कि फ्रीडा का जन्म तो मुंबई मे हुआ है लेकिन वह एक Mangalorean Catholic परिवार से हैं। उनका परिवार मूलत: कर्नाटक से ही है।

कर्नाटक से आई इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से घायल किए करोड़ों दिल, एक्टिंग में भी टॉप पर

लारा दत्ता
वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस लारा दत्ता का भी कर्नाटक से गहरा नाता है। उनका जन्म तो उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में हुआ था लेकिन उनका पालन पोषण बैंगलोर में हुआ। उनका परिवार उत्तर प्रदेश से बैंगलोर आकर बस गया था। लारा की पूरी पढ़ाई बैंगलौर में ही सम्पन हुई। लारा ने बैंगलोर की सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई-स्कूल से पढ़ाई की है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / कर्नाटक से आई इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से घायल किए करोड़ों दिल, एक्टिंग में भी टॉप पर

ट्रेंडिंग वीडियो