script66 साल की रेखा खूबसूरत दिखने के लिए रखती हैं अपना खास ख्याल, घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल | Bollywood Actress Rekha Beauty Secrets | Patrika News
बॉलीवुड

66 साल की रेखा खूबसूरत दिखने के लिए रखती हैं अपना खास ख्याल, घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा सालों बाद भी अपनी अदाओं और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं। जानिए रेखा की खूबसूरती का राज।
 

Jul 29, 2021 / 06:49 pm

Shweta Dhobhal

Bollywood Actress Rekha Beauty Secrets

Bollywood Actress Rekha Beauty Secrets

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत और सदाबाहर एक्ट्रेस रेखा का जादू आज भी कायम है। आज भी 66 साल की हो चुकी रेखा की सुंदरता लोगों के दिलों को जीत लेती है। रेखा का स्टाइल और उनकी अदाएं देख आज की एक्ट्रेसेस भी उनके सामने पानी भरती हुई नज़र आती हैं। आज हम आपको रेखा की ग्लोइंग स्कीन और उनकी फिटनेस के बारें में बताने जा रहे हैं।

रेखा का स्किन का रूटीन

रेखा अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीती हैं। जिससे उनकी स्किन ग्लो रखती हैं और जब भी वो सोने जाती हैं वो सबसे पहले अपना मेकअप हटाती हैं। जिससे उनकी त्वचा को ब्यूटी प्रोडक्ट्स उनकी त्वचा को कोई नुकसान ना पहुंचाएं। साथ ही इससे उनकी त्वचा को काफी आराम भी मिलता है।

रेखा त्वचा के लिए घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल करती हैं। रेखा अपनी स्किन को टाइट रखने के लिए आयुर्वेदिक नियमों का भी इस्तेमाल करती हैं। खुद को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस रोज योगा करती हैं और एक्सरसाइज करती हैं।

 

यह भी पढ़ें

अमिताभ-रेखा को साथ में देख भड़क उठी थी जया, सबके सामने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

बाहर का खाना नहीं खाती रेखा

बॉलीवुड दीवा रेखा की डाइट की बारें में बात करें तो वो घर का ही शुद्ध खाना खाती हैं। वो अपनी डाइट में हरी सब्जियां खाती हैं। जिसमें ब्रोकली, एवोकाडो, दाल और रोटी जैसी घर की शुद्ध चीजें खाती हैं। रेखा लंच में रोज दही खाती हैं। साथ ही दिन में लगभग 10-12 गिलास पानी का पीती हैं। यही रेखा जंक फूड यानी की बाहर का खाना बिल्कुल खाना पसंद नहीं करतीं। रेखा रात का खाना लगभग 7 बजे खा लेती हैं। जिसके बाद वो जल्दी सो जाती हैं और सुबह जल्दी उठ जाती हैं।

यह भी पढ़ें

पति के सुसाइड केस में Rekha पर लगे थे कई गंभीर आरोप, ‘डायन और वैम्प’ नाम पर किया गया था खूब ट्रोल

बालों का खास ध्यान रखती हैं रेखा

रेखा की स्किन ही नहीं बल्कि उनके बाल भी उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं। आज भी रेखा के बाल लंबे, काले और घने हैं। रेखा रोजाना अपने बालों में तेल सरसों, नारियल, बादाम का तेल लगाती हैं। साथ ही बालों में वो आंवला का पाउडर भी लगाती हैं। साथ ही रेखा अपने बालों में ऑर्गेनिक हेयर मास्क भी लगाती हैं। जिसे वो चने की दाल से बनाती हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 66 साल की रेखा खूबसूरत दिखने के लिए रखती हैं अपना खास ख्याल, घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल

ट्रेंडिंग वीडियो