
फिल्मों में करियर बनाना इतना भी आसान नहीं होता। आपके पसंदीदा स्टार्स को भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। हर दिन कितने लोग इस शहर में अपने अलग-अलग सपने लेकर आते हैं। लेकिन कुछ लोगों के तो सपने पूरे हो जाते हैं लेकिन कुछ के अधूरे रह जाते हैं। वहीं बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी खुद की मेहनत पर अपना फिल्मी करियर बनाया है। कई फिल्मों में ऑडिशन देने के बाद कहीं जाकर उन्हें फिल्म मिलती है। ऐसे में एक ही फिल्म के लिए कई नाम सामने आते है लेकिन चुनाव किसी एक का ही किया जाता है। फ़िल्मों में काम करने के लिए बस एक्टिंग आना ही ज़रूरी नहीं होता हैं, आपको जिस रोल के लिए सेलेक्ट किया गया जा रहा है उसमें फ़िट होना भी अहम होता है।
यही कारण हैं कि स्टार्स खुद को फिल्म के पात्र में ढालने के लिए कड़ी मेहनत करते है। मोटो होते है पतले होते है यहा तक की कई बड़े बदलाव तक करते है यहीं काम आते हैं कास्टिंग डायरेक्टर जो अलग-अलग रोल के लिए एक्टर्स को सेलेक्ट कर ऑडिशन(Audition) करते हैं। ऑडिशन में पास होने के बाद ही किसी फ़िल्म में काम मिलता है। बड़े-बड़े स्टार्स पर भी ये रूल लागू होता है। चलिए इसी बात पर आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने एक ही रोल के लिए ऑडिशन दिया था।
अनुष्का शर्मा और करीना कपूर ख़ान
'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू करने से पहले अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। अनुष्का ने राजकुमार हिरानी की फ़िल्म '3 इडियट्स' के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने ये ऑडिशन करीना कपूर ख़ान(Kareena Kapoor Khan) के सेलेक्ट होने से पहले दिया था। लेकिन इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद करीना कपूर खान ही थी। और परि अभिनेत्री अनुष्का का रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।
विक्की कौशल और रणवीर सिंह
विक्की कौशल और रणवीर सिंह(Vicky Kaushal & Ranveer Singh) दोनों ने एक ही फ़िल्म के लिए ऑडिशन दिया था। मगर ये फ़िल्म किसी तीसरे को मिली। फ़िल्म थी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की सुपरहिट मूवी 'भाग मिल्खा भाग'। इसमें फरहान अख़्तर ने लीड रोल प्ले किया था।
आलिया भट्ट और आयशा कपूर
आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'ब्लैक' के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने रानी मुखर्जी के बचपन के रोल के लिए बुलाया गया था। मगर बाद में ये रोल आयशा कपूर(Ayesha Kapoor) को मिल गया था। ये बात आलिया ने ख़ुद एक इंटरव्यू में बताई थी।
वरुण धवन और सूरज शर्मा
Life Of Pi फ़िल्म के लिए पूरे देश में एक्टर्स के ऑडिशन हुए। वरुण धवन और सूरज शर्मा(Varun Dhawan & Suraj Sharma) दोनों ने एक रोल के लिए ऑडिशन दिया और सूरज शर्मा को सेलेक्शन हो गया।
रणबीर कपूर और इमरान ख़ान
इन दोनों ही एक्टर्स ने मीरा नायर की 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट'(The Reluctant Fundamentalist) के लिए ऑडिशन दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये पहली बार था जब 'सांवरिया' के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने किसी मूवी के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया हो।
सारा अली खान और फातिमा सना शेख
सारा अली खान(Sara Ali Khan) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) दोनों ने 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। पर बात बनी फातिमा के साथ और सारा अली ख़ान को फ़िल्म से बाहर होना पड़ा। उन्हें यशराज ने ही रिजेक्ट किया था।
वरुण धवन और प्रतीक बब्बर
आमिर ख़ान(Aamir Khan) की फ़िल्म 'धोबी घाट' के लिए वरुण धवन(Varun Dhawan) ने भी ऑडिशन दिया, लेकिन बात जमी नहीं। बाद में प्रतीक बब्बर(Prateik Babbar) ने फिल्म में मुन्ना की भूमिका निभाई।
Published on:
26 Apr 2022 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
