बॉलीवुड

शबाना आजमी के करीबी का निधन, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, एक्ट्रेस के घर सितारों का जमावड़ा

अख्तर ने बताया, ‘वह 93 वर्ष की थीं और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रही थीं। उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी …

Nov 23, 2019 / 12:44 pm

Shaitan Prajapat

Shabana Azmi

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी शौकत आजमी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 90 साल थी। शौकत के दामाद तथा मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उनके निधन की जानकारी दी। शुक्रवार शाम जुहू स्थित घर पर निधन हो गया। शौकत काफी समय से बीमार थीं। उनको शनिवार दोपहर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। यह खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर फेल गई। शबाना के घर बोनी कपूर, सतीश कौशक, तब्बू, मनीषा कोइराला सहित कई स्टार्स पहुंचे।
अख्तर ने बताया, ‘वह 93 वर्ष की थीं और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रही थीं। उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के लिए उन्हें आईसीयू में भी रखा गया।’
Shabana Azmi
मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी को लोग प्यार से शौकत आपा कहकर बुलाते थे। शौकत ने मुज्जफर अली की फिल्म ‘उमराव जान’, एमएस साथ्यु की ‘गरम हवा’ और सागर साथाडी की फिल्म ‘बाजार’ में यादगार भूमिकाएं निभाईं। शौकत आखिरी बार फिल्म ‘साथिया’ (2002) में नजर आईं थीं, जिसमें उन्होंने बुआ का रोल निभाया था।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / शबाना आजमी के करीबी का निधन, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, एक्ट्रेस के घर सितारों का जमावड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.