8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान, परिवार के ये सदस्य नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल

अंतिम संस्कार में बहुत करीबी लोग ही थे।

less than 1 minute read
Google source verification
irfan khan

irfan khan

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। तबियत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां से बुधवार को उनके निधन की खबर ने सबको चौंका दिया।

बताया जा रहा है कि उनको आज दोपहर तीन बजे कब्रिस्तान में दफनाया गया। डॉक्टर्स की सलाह के बाद उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान ले जाया गया। 3 बजे के आस-पास उनको अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। अंतिम संस्कार में बहुत करीबी लोग ही थे। लॉकडाउन की वजह से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल होने की इजाजत नहीं थी।

फिलहाल मुंबई में अभिनेता की पत्नी और बेटा है। उनका जन्म स्थान जयपुर में हैं। ऐसे में उनके भाई जयपुर से मुंबई नहीं पहुंच पाए। हाल ही इरफान की मां का भी जयपुर में निधन हो गया था। वे बीमारी के चलते मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने वीडियो कॉल पर ही अंतिम दर्शन किए थे।