बॉलीवुड

बॉबी देओल ने 2 साल पहले ‘एनिमल’ से भी ज्यादा किया था खूंखार विलेन का रोल, Free में देख सकते हैं इस OTT पर फिल्म

‘एनिमल’ में बॉबी देओल के विलेन रोल को खूब पसंद किया गया है। एक्टर की आज से 2 साल पहले आई इस फिल्म में भी ‘एनिमल’ से ज्यादा खतरनाक रोल किया था

Feb 08, 2024 / 08:36 am

Kirti Soni

संदीप रेड्डी वंगा के डायरेक्शन में बानी फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने विलेन का रोल किया है। एक्टर के 5 मिनट के रोल को लोगों ने रणबीर कपूर से ज्यादा तारीफ की है। आज से 2 साल पहले भी बॉबी ने एक फिल्म में एनिमल से भी ज्यादा खतरनाक विलेन का रोल किया था। इस फिल्म में भी एक्टर के लिए ज्यादा डायलॉग और सीन नहीं थे।
शंकर रमन के डायरेक्शन में बनी फिल्म लव हॉस्टल में बॉबी ने खतरनाक विलेन का रोल किया था। ये फिल्म एक एक रोमांटिक थ्रिलर थी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज की गयी थी। इस फिल्म में बॉबी देओल ने विराज सिंह डागर बन इंटेंस डरावना और खतरनाक रोल किया था। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किये जाने से बॉबी के रोल को बहुत काम लोग जानते हैं। लेकिन एक्टर का ये रोल ‘एनिमल’ से भी ज्यादा खतरनाक था।

यह भी पढ़ें

सड़क पर भीख मांग रहे बिग बॉस फेम शिव ठाकरे, बुरा हुआ हाल, चेहरा देख डर गए लोग!


फिल्म लव हॉस्टल में विक्रांत एक मुस्लिम लड़के अहमद शौकीन का जबकि सान्या मल्होत्रा एक हिंदू लड़की ज्योति दिलावर के रोल में थीं। दोनों एक दूसरे से चोरी छुपे शादी कर लेते हैं। फिल्म में विराज ज्योति का भाई रहता है। ज्योति के घरवाले विराज को अहमद के जान से मार देने की जिम्मेदारी देते हैं। इस क्रम में, उसकी जो भी अड़चन बनता है, वह उसे मारता चला जाता है। इसके क्लाइमैक्स में विलेन की मौत हो जाती है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बॉबी देओल ने 2 साल पहले ‘एनिमल’ से भी ज्यादा किया था खूंखार विलेन का रोल, Free में देख सकते हैं इस OTT पर फिल्म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.