
arshad warsi
बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अरशद वारसी को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 19 अप्रेल, 1968 में हुआ था। बता दें कि बहुत की कम उम्र में उनके सिर से माता-पिता का साया छिन गया था। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कई खास बातें बताने जा रहे हैं।
संघर्षमयी रहा जीवन:
माता-पिता के जाने के बाद से ही अरशद का जीवन काफी मुश्किलों भरा हो गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्षमयी जीवन की चुनौतियों को स्वीकारा। महज 17 साल की उम्र में वह डोर टू डोर सेल्समैन बने। डोर टू डोर जाकर वह कॉस्मेटिक्स बेचा करते थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ समय के लिए फोटो लैब में भी काम किया।
डांस की तरफ था रुझान:
बता दें की उम्र के एक पड़ाव में अरशद को ऐसा लगा कि उनका रुझान डांस करने की तरफ है। फिर क्या था उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई के अखबर शामी डान्स ग्रुप को ज्वाइन कर लिया।
कोरियोग्राफर बने:
डांस सीखने के बाद वह एक कोरियोग्राफर बन गए। वहीं उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की फिल्मों में जूनियर असिस्टेंट की भूमिका निभाई है। साथ ही अरशद ने फिल्म 'ठिकाना' और 'काश' में बतौर जूनियर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।
कई डांस कॉम्पिटीशन जीते:
अरशद ने 1991 में इंडिया डांस कॉम्पिटीशन जीता। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। इसके बाद अरशद ने खुद की एक डांस एकेडमी खोली। यहां एक खास बात ये रही कि इसी जगह पर उनकी मुलाकात मारिया गोरेट्टी से हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ जिससे उन्होंने 1993 में शादी भी की।
जया बच्चन ने दिया फिल्म में काम का आॅफर:
अरशद को फिल्मों में काम करने का आॅफर एक्ट्रेस जया बच्चन ने दिया था। जया ने उन्हें फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के लिए अप्रोच किया था जो 1993 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अरशद ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म 'मुन्ना भाई एम बी बी एस' में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था।
Published on:
19 Apr 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
