bell-icon-header
बॉलीवुड

2 मिनिट में बना दी महानायक की यह तस्वीर, खुद हैरान रह गए अमिताभ

2 मिनिट में बना दी महानायक की यह तस्वीर, खुद हैरान रह गए अमिताभ

Mar 08, 2020 / 02:32 pm

Subodh Tripathi

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैन ने चंद मिनटों में उनकी आकर्षक पेंटिंग बनाकर खुद बिग बी को भी हैरान कर दिया है। अमित वर्मा नामक इस पेंटर ने सोशल मीडिया पर इस पेंटिंग को बनाते हुए दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसे अमिताभ को भी टैग किया है। यह वीडियो देखकर मेगास्‍टार ने लिखा है। ‘अविश्वसनीय, थैंक्‍यू सो मच।’

 

https://twitter.com/SrBachchan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/SrBachchan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/SrBachchan/status/1236147834610520064?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्वीटर पर शेयर किए गए इन वीडियो में पहला वीडियो 2 मिनट 20 सैकेंड का है। जिसमें वर्मा पेंटिंग बना रहे हैं। वहीं दूसरा वीडियो करीब 1 मिनट 9 सैकेंड का है। जिसमें पेंटर द्वारा पेंटिंग की फिनिशिंग की जा रही है। ऐसी लाजवाब पेंटिंग को देखकर खुद बिग भी अपने आप को नहीं रोक पाए और उन्होंने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो देखकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड महानायक शीघ्र ही ‘झुंड’, ‘गुलाबो सिताबो’, ‘चेहरे, ‘ब्रह्मास्त्र’आदि फिल्मों में नजर आएंगे।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 2 मिनिट में बना दी महानायक की यह तस्वीर, खुद हैरान रह गए अमिताभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.