बॉलीवुड

Birthday Special- बॉलीवुड का इकलौता ऐसा सिंगर जिसे Michael Jackson ने खुद किया था इनवाइट, जानें इनसे जुड़ी 10 बातें

बप्पी दा (Bappi lahiri) ने साल 1973 में फिल्म नन्हा शिकारी से अपने करियर की शुरुआत की
उन्होंने टैक्सी नंबर 9211, द डर्टी पिक्चर, हिम्मतवाला, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और वाए चीट इंडिया जैसी फिल्मों में गाने दिए हैं

Nov 27, 2019 / 09:55 am

Pratibha Tripathi

Birthday Special-

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर सितारों की अपनी एक अलग पहचान है। इनमें से कुछ लोग अपने खास अभिनय से पहचाने जाते है तो कुछ अभिनय के साथ साथ अपने अजीब से शौक से पहचाने जाते है। उन्हीं में से एक नाम है बप्पी लाहिड़ी। बप्पी लहड़ी (Bappi lahiri) बॉलीवुड में लंबा सफर तय करने वाले संगीतकारोंं में ले एक हैं। लोग उन्हें ‘डिस्को किंग’ के नाम से बुलाते हैं। बैसे बप्पी लाहिड़ी (Bappi lahiri )के नाम के साथ 2 चीजें हमेशा जुड़ती आई हैं। पहला यूनिक म्यूजिक और दूसरा गोल्ड। बप्पी दा का गोल्ड से जितना प्यार है वो किसी से छिपा नहीं है। उनके जन्मदिन पर हम बता रहे हैं कि इनके वो राज जो कर देगें आपको भी हैरान
यह भी पढ़ेंः प्लास्टिक सर्जरी कराकर इन आठ अभिनेत्रियों ने बदले अपने चेहरे,जिससे बर्बाद हुआ करियर

1. बप्पी लाहिड़ी का जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। मात्र 21 साल की उम्र से ही बप्पी दा बॉलीवुड को संगीत देने लगे थे। उन्होंने साल 1973 में फिल्म नन्हा शिकारी से अपने करियर की शुरुआत की थी। बप्पी को पहली बार पहचान मिली साल 1976 में आई विशाल आनंद की फिल्म चलते-चलते से।

2. बप्पी लाहिड़ी के बारें में यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने 33 फिल्मों में 180 गानें गा डाले थे। और इस करतब की वजह से उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपना नाम दर्ज करा लिया था।

3. इसके बाद बप्पी दा ने साल 1982 में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर से पूरी दूनियां में धूम ही मचा दी।थी जिसके बाद से उनका नाम डिस्को किंग रख दिया गया।

4. तीन साल की उम्र से ही बप्पी तबला बजाने लगे थे।

यह भी पढ़ेंः – शादी से पहले रणवीर सिंह का था इस लड़की के साथ कनेक्शन, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे Shocked

 

बर्थडे स्पेशल : बप्पी लहरी के पास है लाखों का सोना, जानिए क्यों लदे रहते हैं गोल्ड से

5. बप्पी लाहिड़ी एकलौते ऐसे सिंगर हैं जिसे Michael Jackson ने खुद अपने यहां आने के लिए किया था इनवाइट। Michael Jackson बप्पी के बहुत बड़े फैन थे।

6. बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि किशोर कुमार बप्पी दा के मामा थे। खबरों की मानें तो उन्होंने ही म्यूजिक इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए बप्पी दा को मदद की थी।

7. संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले बप्पी दा के पिता अपरेश लाहिड़ी मशहूर बंगाली गायक थे और उनकी मां बांसरी लाहिड़ी संगीतकार थीं।

8. बता दें कि म्यूजिक इंडस्ट्री में पॉप का मिक्स्चर करने का श्रेय बप्पी दा को ही जाता है। उन्होंने अपने गानों में कई प्रयोग किए, जिसका काफी विरोध भी हुआ।

 

 

singer-bappi-lahiri-.jpg
9. हमेशा सोने के गहनों से लदे रहने वाले बप्पी दा साल 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

10. बप्पी लाहिड़ी को हमेशा सोने से प्यार रहा है जिसे वो अपनी सफलता के लिये लकी मानते हैं। इसलिये वो हमेशा अपने गले में लॉर्ड गणेश का एक लॉकेट हमेशा पहने रहतें हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Birthday Special- बॉलीवुड का इकलौता ऐसा सिंगर जिसे Michael Jackson ने खुद किया था इनवाइट, जानें इनसे जुड़ी 10 बातें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.