2. बप्पी लाहिड़ी के बारें में यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने 33 फिल्मों में 180 गानें गा डाले थे। और इस करतब की वजह से उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपना नाम दर्ज करा लिया था।
3. इसके बाद बप्पी दा ने साल 1982 में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर से पूरी दूनियां में धूम ही मचा दी।थी जिसके बाद से उनका नाम डिस्को किंग रख दिया गया।
4. तीन साल की उम्र से ही बप्पी तबला बजाने लगे थे।
यह भी पढ़ेंः – शादी से पहले रणवीर सिंह का था इस लड़की के साथ कनेक्शन, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे Shocked
5. बप्पी लाहिड़ी एकलौते ऐसे सिंगर हैं जिसे Michael Jackson ने खुद अपने यहां आने के लिए किया था इनवाइट। Michael Jackson बप्पी के बहुत बड़े फैन थे।
6. बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि किशोर कुमार बप्पी दा के मामा थे। खबरों की मानें तो उन्होंने ही म्यूजिक इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए बप्पी दा को मदद की थी।
7. संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले बप्पी दा के पिता अपरेश लाहिड़ी मशहूर बंगाली गायक थे और उनकी मां बांसरी लाहिड़ी संगीतकार थीं।
8. बता दें कि म्यूजिक इंडस्ट्री में पॉप का मिक्स्चर करने का श्रेय बप्पी दा को ही जाता है। उन्होंने अपने गानों में कई प्रयोग किए, जिसका काफी विरोध भी हुआ।
9. हमेशा सोने के गहनों से लदे रहने वाले बप्पी दा साल 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 10. बप्पी लाहिड़ी को हमेशा सोने से प्यार रहा है जिसे वो अपनी सफलता के लिये लकी मानते हैं। इसलिये वो हमेशा अपने गले में लॉर्ड गणेश का एक लॉकेट हमेशा पहने रहतें हैं।