
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) आज फिल्मी दुनियां का वो जाना माना नाम है जिसनें काफी कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के समय में उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। तभी तो उनकी झोली में कई प्रोजेक्ट उनका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जिसने इनकी इस कला को बड़ी ही बारीकी से तराशा था आज वो इस दुनियां में नही है। जिसका अफसोस जाह्नवी को भी हमेशा रहेगा। आज 6 मार्च के दिन जाह्नवी अपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम बता रहे है उनके जीवन से जुड़ा एक हसीन पल, जिसे वो पूरी उम्र भूला नही पाएंगी।
View this post on InstagramHappy Father's Day to the most loving and giving father in the world❤
A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on
जाह्नवी (Janhvi Kapoor)जब फिल्मी दुनियां की सीढ़ी पर पहला कदम बढ़ा रही थीं तब उनकी मां श्रीदेवी (sridevi)हमेशा उनकी छाया बनकर उनका सपोर्ट करती रहीं। फिल्म धड़क से जाह्नवी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। जिस दिन यह फिल्म रिलीज होनी थी संजोग ऐसा बना कि उस समय उनकी मां उनसे हमेशा के लिए कोसो दूर जा चुकी थीं। अपनी बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने की चाहत रखने वाली उनकी मां जाह्नवी की पहली फिल्म नहीं देख पाईं। जिसका मलाल जाह्नवी को हमेशा रहेगा।
श्रीदेवी जाह्नवी को हमेशा एक अच्छी मां की तरह गाइड करती रहती थीं। आज जाह्नवी ने अपने जन्मदिन पर मां के उस उपहार के बारे में बताया है जिसे श्रीदेवी ने अपनी बेटी को 2 साल पहले देकर सोशल मीडिया पर विश किया था।
श्रीदेवी ने अपनी लाडली को 21वें जन्मदिन पर विश करने के लिए उसके बचपन की कई तस्वीरों का एक कोलाज बनाया था। जिसमें उनका पूरा खुशहाल परिवार जाह्नवी को केक खिलाते हुए और पिता के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा था। इस पुरानी तस्वीर को देख जाह्नवी को मां की याद ताजा हो गई। वाकई ये तस्वीरें भावुक कर देने वाली थीं।
श्रीदेवी का जाह्नवी के लिए आखिरी पोस्ट
तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्रीदेवी ने कैप्शन में लिखा था- मेरी एंजेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, तुम मेरे लिए दुनियां की सबसे बेशकीमती चीज हो। तुम्हें सबसे अच्छे बर्थडे की बधाई हो मेरी बेटी। लव यू। मां का यह पोस्ट जाह्नवी के लिए आखिरी पोस्ट था। आज भी वो उनकी सुनहरी बातों में खोकर मां को हमेशा याद करती है।
Published on:
06 Mar 2020 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
