scriptमलाइका से दूरी के बाद अर्जुन कपूर ने पहली बार किया ऐसा पोस्ट, फैंस बोले- भाई सब ठीक है? | Arjun Kapoor upset missed malaika arora after breakup share feeling said thankful what you have | Patrika News
बॉलीवुड

मलाइका से दूरी के बाद अर्जुन कपूर ने पहली बार किया ऐसा पोस्ट, फैंस बोले- भाई सब ठीक है?

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अर्जुन ने कुछ ऐसा ही पोस्ट किया है जो काफी हैरान करने वाला है।

मुंबईOct 04, 2024 / 10:21 am

Priyanka Dagar

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: कुछ समय पहले अर्जुन और मलाइका को एक साथ देखा गया। मलाइका के पिता के निधन के समय दोनों ब्रेकअप के बाद फिर साथ आए थे। माना जा रहा था कि मलाइका के पिता ने दोनों को एक बार फिर साथ ला दिया। पर फिर दोनों की राहें अलग हो गईं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक ऐसा कपल माना जाता है जो एक दूसरे को पूरा करता है। दोनों की समझदारी और एक दूसरे के लिए इज्जत ये चीजें कपल को बाकी के लोगों से अलग बनाती हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों ने आपसी रजामंदी से अपने 5 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। कपल के फैंस का दिल टूट गया। अब ऐसे में अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने एक बार फिर अपने दिल का हाल बताया है। इसे पढ़कर फैंस का कहना है कि वह मलाइका को याद कर रहे हैं। वह उनके बिना अपनी जिंदगी सोच भी नहीं सकते।

मलाइका अरोड़ा को आज भी याद करते हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Instagram Post)

मलाइका और अर्जुन दोनों को ‘मेड फॉर ईच अदर’ कहा जाता है। कपल ब्रेकअप के बाद अक्सर अपनी फीलिंग्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताते नजर आते हैं। अर्जुन कपूर हमेशा दिल टूटने और भविष्य में आगे बढ़ने की बातें करते हैं। इस बार भी अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट किया है। इसमें एक्टर ने जो लिखा है उसे पढ़कर कोई भी इमोशनल हो सकता है। अर्जुन ने लिखा, “आपके पास जो है, उसके लिए आभारी रहो। यह कभी आपकी प्रार्थनाओं का जवाब था।” अर्जुन कपूर का यह क्रिप्टिक पोस्ट उनके और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों के बीच आया है। अब फैंस इसे मलाइका से जोड़ कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन ने जब मलाइका को खो दिया उसके बाद वह अफसोस जता रहे हैं कि आपके पास जो चीज जब है उसके आभारी रहो। यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan ने ऐश्वर्या- अभिषेक में अनबन की खबरों के बीच बताई घर की कहानी, फैंस बोले- क्या वाकई…

Arjun Kapoor Instagram Post

अर्जुन कपूर का फैंस ने बांटा दुख

एक यूजर ने लिखा, “अर्जुन हम जानते हैं तुम मलाइका के बिना और मलाइका तुम्हारे बिना अधूरे हो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन ऐसा क्या हुआ कि आप लोग एक दूसरे से इतना प्यार करते हैं फिर भी अलग-अलग जिंदगी जी रहे हैं।” कपल के तीसरे फैन ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन आप दोनों एक बार फिर साथ आ जाओ और शादी कर लो फिर सब अच्छा हो जाएगा।” चौथे ने लिखा, “अर्जुन तुम मलाइका के साथ उस समय थे जब उसके पास कोई नहीं था उसे अब भी तुम्हारी जरूरत है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अर्जुन भाई सब ठीक है ना? तुम ठीक हो ना?”

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मलाइका से दूरी के बाद अर्जुन कपूर ने पहली बार किया ऐसा पोस्ट, फैंस बोले- भाई सब ठीक है?

ट्रेंडिंग वीडियो