scriptबायकॉट ट्रेंड पर भड़ास निकालना अर्जुन कपूर को पड़ा भारी, लोग बोले-‘फिल्मों से ज्यादा मलाइका के BF के नाम से ही जाने जाते हो’ | arjun kapoor reacted on boycott trend after that netizens trolled actor on social media brutally | Patrika News
बॉलीवुड

बायकॉट ट्रेंड पर भड़ास निकालना अर्जुन कपूर को पड़ा भारी, लोग बोले-‘फिल्मों से ज्यादा मलाइका के BF के नाम से ही जाने जाते हो’

बीते कुछ समय से मान लो बॉलीवुड सेलेब्स लोगों के निशाने पर आ गए हैं, जिसके चलते उनकी फिल्में इसकी भेंट चढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर फिल्मों को बायकॉट करने का मानों ट्रेंड सा चल पड़ा हो। हाल ही में रिलीज हुई आमिर और अक्षय की फिल्म इसका शिकार हो गईं और कुछ खास नहीं कर पाईं। फिल्मों को बायकॉट ट्रेंड पर अर्जुन कपूर का गुस्सा फूटा था जो उल्टा उनपर ही भारी पड़ गया। इसपर लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

Aug 18, 2022 / 10:17 am

Shweta Bajpai

arjun kapoor reacted on boycott trend after that netizens trolled

arjun kapoor reacted on boycott trend after that netizens trolled

हाल ही में अर्जुन कपूर ने बायकॉट ट्रेंड को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी, जो उल्टा उनपर भारी पड़ गया। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि हमने इसके बारे में चुप रहकर गलती की और यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। ‘लगता है कि हमने यह सोचकर गलती की है कि ‘हमारा काम खुद बोलेगा’। आप जानते हैं कि आपको हमेशा अपना हाथ गंदा करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि हमने इसे बहुत सहन किया और अब लोगों ने इसे एक आदत बना लिया है। अब ज्यादा होने लगा है। यह गलत है।
अर्जुन कपूर ने आगे कहा था, ‘अब इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ आने और इसके बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है। क्योंकि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं, वो सच्चाई से बहुत दूर होता है। जब हम ऐसी फिल्में करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, तो उस समय लोग उन्हें हमारे नाम की वजह से नहीं बल्कि फिल्म की वजह से पसंद करते हैं। हालांकि, यह अब बहुत ज्यादा हो रहा है और यह गलत है।’
arjun kapoor trolled
arjun kapoor trolled
अब लोग इसपर उनको जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए उनकी अब तक की सभी फ्लॉप फिल्में गिनवा दीं।

यूजर ने लिखा- नेपो किड अर्जुन कपूर के करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में हैं और वो बॉलीवुड के एक होने की बात कर रहे हैं अगर अर्जुन कपूर नेपो किड नहीं होते तो उन्हें ये फिल्में भी नहीं मिलतीं।

एक ने लिखा- आप अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड के नाम से ही जाने जाते हो। लोगों को धमकाने की कोशिश मत करना। यूजर ने ये भी लिखा कि अर्जुन आगे भी डिजास्टर फिल्म बनाएंगे।
आपको बता दें हाल ही में अर्जुन कपूर फिल्म ‘एक विलेन 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी थे।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बायकॉट ट्रेंड पर भड़ास निकालना अर्जुन कपूर को पड़ा भारी, लोग बोले-‘फिल्मों से ज्यादा मलाइका के BF के नाम से ही जाने जाते हो’

ट्रेंडिंग वीडियो