bell-icon-header
बॉलीवुड

पिता की मौत से मलाइका को लगा सदमा, अर्जुन कपूर ने लगाया गले, वीडियो देख फैंस बोले- प्यार हो तो ऐसा…

Malaika Arora Arjun Kapoor: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में भूचाल आ गया है। उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

मुंबईSep 12, 2024 / 09:24 am

Priyanka Dagar

Malaika Arora Arjun Kapoor

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद आनन-फानन में मलाइका के घर पूरी फिल्म इंडस्ट्री पहुंच गई। उस समय मलाइका अपने घर नहीं थीं वह पुणे में थी खबर सुनते ही एक्ट्रेस भी मुंबई पहुंच गई। ऐसे में उनके घर सबसे पहले मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे। इसके बाद पीछे-पीछे अर्जुन कपूर भी पहुंच गए। अर्जुन कपूर का इंतजार हर कोई कर रहा था जैसे ही अर्जुन आए मलाइका के फैंस खुश हो गए। सोशल मीडिया पर हर कोई अलग-अलग रिएक्शन देने लगा। अब अर्जुन और मलाइका का साथ में वीडियो सामने आया है। इसमें अर्जुन अपने प्यार यानी मलाइका को संभालने दिखाई दे रहे हैं। वह रात तक मलाइका के साथ ही रहे। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का वीडियो (Malaika Arora Arjun Kapoor)

मलाइका के माता-पिता का तलाक काफी साल पहले ही हो गया था। पिछले 2 साल से दोनों साथ रहते थे। उसी घर से उन्होंने कूदकर अपनी जान दी। मलाइका रात को अपनी बहन और अर्जुन कपूर के साथ अपनी मां के घर से निकलती नजर आई। उनकी हालत बिल्कुल ठीक नहीं लग रही थी अर्जुन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। इसका वीडियो सामने आया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब फैंस को लग रहा है कि शायद उनके पिता जो जीते जी नहीं कर पाए, वह जाने के बाद कर गए। खबर ये भी है कि जब मलाइका रो रही थी तो अर्जुन कपूर ने उन्हें गले लगाया था। ऐसे में फैंस का खुश होना तो बनता ही है।

अर्जुन और मलाइका को लेकर फैंस के आए कमेंट

अर्जुन कपूर और मलाइका के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “मलाइका तुम्हें अर्जुन से ज्यादा प्यार कोई नहीं कर सकता।” दूसरे ने लिखा, “अर्जुन तुम मलाइका को अकेले मत छोड़ना।” तीसरे ने लिखा, “आपके पापा यही चाहते थे कि मलाइका आपका एक बार फिर घर बस जाए।” चौथे यूजर ने लिखा, मलाइका और अर्जुन आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हो। भगवान का ये एक इशारा समझो।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि मलाइका आपके पिता के जाने के बाद अर्जुन ही हैं जो आपके परिवार को संभाल सकते है उनसे शादी कर लो।
यह भी पढ़ें

नताशा का दर्द आया सामने, हार्दिक से अलग होने के 52 दिन बाद लिखा- त्याग और प्यार…

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / पिता की मौत से मलाइका को लगा सदमा, अर्जुन कपूर ने लगाया गले, वीडियो देख फैंस बोले- प्यार हो तो ऐसा…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.