bell-icon-header
बॉलीवुड

Malaika Arora से ब्रेकअप के बीच इस एक्ट्रेस से जुड़ा अर्जुन कपूर का नाम, क्या कर रहे हैं सीक्रेट डेटिंग?

Malaika Arora Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक एक्ट्रेस के साथ एक्टर का नाम जुड़ा है। लोग पूछ रहे हैं क्या हो रही है सीक्रेट डेटिंग?

मुंबईAug 11, 2024 / 03:20 pm

Jaiprakash Gupta

Malaika Arora  Arjun Kapoor: बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें हर जगह से आ रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में ये कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। मगर अभी तक मलाइका और अर्जुन में से किसी ने भी ब्रेकअप के बारे में बात नहीं की है।
इसी बीच अर्जुन कपूर का नाम एक एक्ट्रेस से जुड़ा है। ये तब हुआ जब उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्टर का नाम लिया। 

दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर और अभिनेत्री कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने एक इंटरव्यू दिया है। इसकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनका नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्हें अर्जुन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देने में काफी हिचकिचाते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें

Breakup की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा की इस शख्स के साथ सेल्फी वायरल, क्या मिल गया नया बॉयफ्रेंड?

अर्जुन को और कुशा का पुराना वीडियो वायरल

इस इंटरव्यू में कुशा से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के लिए हैशटैग बनाने के लिए कहा गया और काफी देर रुकने के बाद उन्होंने बस “कपूर” चुना। इसी बीच उनका पुराना वीडियो वायरल होने लगा। इसमें कुशा फ़राह ख़ान के शो ‘बैकबेंचर्स’ में अर्जुन के साथ दिखाई दीं थीं।
यह भी पढ़ें

‘एनिमल’ से रणबीर कपूर का डिलीटेड सीन हुआ लीक, Video देख लोगों ने संदीप रेड्डी वांगा को कही ये बात

इसमें उन्होंने अपने करियर में उनके सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया और मज़ाकिया अंदाज़ में अपने रिश्ते को “हैशटैग, ये रिश्ता क्या कहलाता है” के साथ टैग किया। इन दोनों ही वीडियोज के आने के बाद एक बार फिर से कुशा और अर्जुन की डेटिंग की अफवाहें आने लगीं।
यह भी पढ़ें

मलाइका अरोड़ा को अरबाज से हुआ था लव एट फर्स्ट साइट, एक सीक्रेट अफेयर बना तलाक की वजह?

क्या अर्जुन कपूर कर रहे हैं सीक्रेट डेटिंग?

Arjun Kapoor
इससे पहले जब कुशा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor And Kusha Kapila) को करण जौहर द्वारा आयोजित एक स्टार-स्टडेड पार्टी में साथ देखा गया था। तब भी ऐसी बातें उठी थीं कि क्या अर्जुन कपूर कुशा को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं। अब भी वायरल वीडियोज में ऐसी ही बातें कर रहे हैं। 
यह भी पढ़ें

Malaika Arora ने अरबाज खान के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली- वो मेरे बच्चे…

पहले तो कुशा कपिला ने ऐसी बातों से इंकार कर दिया था। अर्जुन कपूर ने इस पर चुप्पी साध ली थी। मगर अब फिर से इनके रिलेशनशिप की बातें हो रहीं हैं। मगर अभी तक किसी का भी कोई इस पर बयान नहीं आया है। तब तक लोगों को भी ऐसी बातें करने से बचना चाहिए, हैं के नहीं?

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Malaika Arora से ब्रेकअप के बीच इस एक्ट्रेस से जुड़ा अर्जुन कपूर का नाम, क्या कर रहे हैं सीक्रेट डेटिंग?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.