scriptBirthday Special: सोनाक्षी सिन्हा संग रहा अफेयर, श्रीदेवी से करते थे नफरत, जानें कौन है ये फेमस एक्टर | Arjun Kapoor Birthday actor affair sonakshi sinha breakup with malaika arora used to hate sridevi boney kapoor | Patrika News
बॉलीवुड

Birthday Special: सोनाक्षी सिन्हा संग रहा अफेयर, श्रीदेवी से करते थे नफरत, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: फेमस एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वह ब्रेकअप के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे।

मुंबईJun 26, 2024 / 09:39 am

Priyanka Dagar

फेमस एक्टर का जन्मदिन

फेमस एक्टर का जन्मदिन

Birthday Special:  बॉलीवुड के बड़े परिवार से ताल्लुक रखने वाला एक्टर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहा है। एक्टर की जिंदगी एक फिल्मी कहानी सी रही है। फेमस प्रोड्यूसर पिता ने छोटी उम्र में ही उनकी मां को और उन्हें छोड़ दिया था और फिर एक फेमस एक्ट्रेस संग शादी कर ली थी। जिस वजह से वह अपनी सौतेली मां से नफरत करते थे। हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की। अर्जुन कपूर ने अपनी छोटी सी जिंदगी में काफी दर्द झेले हैं। आइये आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी कुछ दिलचस्प बातें…

अर्जुन कपूर का जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday)

अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता फेमस प्रोड्यूसर और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर हैं। बोनी कपूर ने अर्जुन, उनकी बहन और उनकी मां को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की थी। यह वजह है कि वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। कहा जाता है कि अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर चाहे ज्यादा सफल न रहा हो पर उनकी पर्सनल लाइफ से वह हमेशा लोगों के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक की तरह रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह मलाइका अरोड़ा के साथ 5 साल रिश्ते में रहे हैं और हाल ही मैं कपल का ब्रेकअप हुआ है। कहा जाता है कि मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान संग तलाक की वजह कहीं न कहीं अर्जुन कपूर थे। 
यह भी पढ़ें

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर करने जा रहे शादी! अनिल कपूर ने दिया हिंट

Arjun Kapoor Birthday
अर्जुन कपूर का नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि फिल्म तेवर के दौरान दोनों करीब आए थे और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। जल्द ही पर दोनों अलग हो गए और अर्जुन और सोनाक्षी दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। इस शादी में अर्जुन कपूर शामिल नहीं हुए। 

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Birthday Special: सोनाक्षी सिन्हा संग रहा अफेयर, श्रीदेवी से करते थे नफरत, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

ट्रेंडिंग वीडियो