बॉलीवुड

अनुपम खेर ने जीता दिल: गरीब बच्चों को 5 स्टार होटल में खिलाया खाना, एक ने पूछा- बिल ज्यादा तो नहीं आया

अनुपम खेर ( Anupam Kher ) ने मुंबई के एक होटल में गरीब बच्चों को भोजन करवाया। सभी बच्चों को अनुपम अपनी कार में होटल लेकर गए। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

Nov 05, 2019 / 06:51 pm

पवन राणा

अनुपम खेर ने जीता दिल: गरीब बच्चों को 5 स्टार होटल में खिलाया खाना, एक ने पूछा- बिल ज्यादा तो नहीं आया

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ( Anupam Kher ) ने ऐसा नेक काम किया है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक्टर ने कुछ गरीब बच्चों को एक फाइव स्टार होटल में खाना खिलाया है। इस अनुभव को खुद स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है।

अनुपम खेर ने मुंबई के एक होटल में गरीब बच्चों को भोजन करवाया। सभी बच्चों को अनुपम अपनी कार में होटल लेकर गए। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा,’मेरे मॉर्निंग वॉक के मित्रों को एक होटल में खाना खिलाने ले गया। हम साथ में हंसे, गाना गाया और खाना खाया। साथ में अच्छा समय बिताया। जब बिल आया तो इनमें से एक ने धीरे से कहा,’अंकल! बिल ज्यादा तो नहीं आया?’ ये बात एक ऐसे बच्चे ने कहा जो मुंबई की सड़कों पर सोता है। जय हो।’

https://twitter.com/hashtag/StreetsOfMumbai?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1191172352786063360?ref_src=twsrc%5Etfw
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम होटलकर्मी को 7 बच्चों और खुद का खाना लगाना को कह रहे हैं। साथ ही वीडियो बनाने वाले शख्स से कहते दिख रहे हैं कि खाना खाने का वीडियो मत बनाना।
anupam kher and rahul gandhi

अनुपम की के इस नेक काम को एक्टर राहुल देव ने सराहा है। इनके अलावा कई लोगों ने इस काम की प्रशंसा की है। हालांकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो इस नेक काम पर भी सवाल उठा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि अगर अच्छा काम किया है तो उसका वीडियो बनाकर प्रचार करने की क्या जरूरत है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अनुपम खेर ने जीता दिल: गरीब बच्चों को 5 स्टार होटल में खिलाया खाना, एक ने पूछा- बिल ज्यादा तो नहीं आया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.