नई दिल्ली। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार है। उन्हें उनकी फीटनेस की वजह से भी जाना जाता है। अक्षय कुमार आजकल फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अक्षय कुमार मार्निंग वॉक के लिए अपनी बेटी नितारा के साथ गए थे। वॉक करते समय अक्षय नितारा को पानी पीलाने के लिए गांव के गरीब दंपत्ति के घर ले गए। जहां उन्होंने अक्षय और उनकी बेटी को गुड और रोटी भी खिलाई। अक्षय इस बात को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद अक्षय की खूब तारीफ होने लगी।