बॉलीवुड

‘पब-जी’ बैन होने के बाद अभिनेता Akshay Kumar ने रिलीज़ किया ‘फौजी’ गेम का पोस्टर, यूजर्स बोलें-‘आइडिया चुराया हुआ है’

चाइनीज गेम ऐप ‘पब-जी’ के बैन होने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘फौजी’ गेम ऐप का पोस्टर रिलीज़ किया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इसे पब-जी की कॉपी बता रहे हैं और एक्टर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Sep 05, 2020 / 06:52 pm

Shweta Dhobhal

Akshay Kumar Shared Fau-G Game Poster People React On It

नई दिल्ली। भारत सरकार ने हाल ही में 118 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। जिसमें गेम ऐप ‘पब-जी’ भी शामिल है। जिसके बाद से लोगों में काफी निराशा भी देखने को मिली। जिसे देखते हुए हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने एक गेम पोस्टर रिलीज़ किया है। जिसका नाम ‘फौजी’ रखा गया है। अभिनेता ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा था कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर मिशन को आगे बढ़ाते हुए उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है।” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस ऐप से होने वाली कमाई का 20% भारतवीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

https://twitter.com/hashtag/FAUG?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AtmaNirbharBharat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

‘फौजी’ गेम ऐप का पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है। यूजर्स लगातार कमेंट कर पोस्टर का मज़ाक उड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। एक यूजर ने तो पोस्टर को पब-जी का कॉपी ही बता डाला है। साथ ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए अक्षय से पूछा है कि ‘भई आत्मनिर्भरता कहां है?’ वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा-‘डियर अक्षय सर, हम सभी लोग भारतीय सेना को सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत सम्मान करते हैं। साथ ही गेम फौजी के लिए उसने एक्टर को थैंक्यू भी कहा। कमेंट में यूजर ने बताया कि कंटेंट कॉपी किया जा रहा है। जिस पर अभिनेता अक्षय कुमार को ध्यान देने की आवश्यकता है।

https://twitter.com/akshaykumar?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्वीट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘यह आइडिया कहीं से चुराया हुआ है।’ वहीं एक यूजर ने अभिनेता पर देश की छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए लिखा कि ‘आप भारतीयों की इमेज को दुनियाभर में खराब कर रहे हैं। हम अपने नए आइडिया के साथ भी आगे बढ़ सकते हैं और अंत में यूजर ने कॉपी कैट लिख दिया।’ बता दें जल्द ही अक्षय कुमार इस ऐप को लॉन्च करने वाले हैं। ऐप के बारें में जानकारी देते हुए उन्होंने पहले ही कहा था कि यह चाइनीज गेम ऐप पब-जी से पूरी तरह से अलग से है। साथ ही फौजी गेम को खेलते हुए इसमें हर सैनिक की कहानी को भी सुनाया जाएगा।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘पब-जी’ बैन होने के बाद अभिनेता Akshay Kumar ने रिलीज़ किया ‘फौजी’ गेम का पोस्टर, यूजर्स बोलें-‘आइडिया चुराया हुआ है’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.