
हिन्दूवादी संगठन ने फिल्म को धर्म विरोधी कहा है।
Akshay Kumar's OMG 2: 11 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म 'OMG 2' के विरोध में यूपी के आगरा में प्रदर्शन हुआ है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत नाम के संगठन ने गुरुवार को 'OMG 2' के बायकॉट का ऐलान किया। साथ ही फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार को जूतों की माला पहनाने और थप्पड़ मारने पर 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने अक्षय कुमार के पोस्टर जलाए जाने के बाद कहा कि हम इस फिल्म के विरोध में हैं। इसकी वजह ये है कि ये फिल्म हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ है। फिल्म में भगवान शिव शंकर का अपमान किया गया है, जिसे हमें किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
'OMG 2' में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत और पंकज त्रिपाठी शिव भक्त बने हैं। यामी गौतम वकील की भूमिका में हैं।
Updated on:
10 Aug 2023 08:47 pm
Published on:
10 Aug 2023 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
