17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय ने दिए एक करोड़ रुपए

सुपरस्टार रजनीकांत 10 करोड़, शाहरूख खान 1 करोड़ और ऋतिक रोशन 25 लाख रुपए देकर कर चुके हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Dec 16, 2015

akshay

akshay

मुंबई। चेन्नई में पिछले दिनों आई भारी बाढ़ के बाद अक्षय कुमार भी मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए की राशि दान की है। यह राशि बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास में खर्च की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि चेन्नई में बाढ़ के हालात देखने के बाद अक्षय व्याकुल हुए और वे पीड़ितों की मदद करना चाह रहे थे। उन्होंने डायरेक्टर प्रियदर्शन के पूछा कि कैसे वे पीड़ितों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने अक्षय को सुहासिनी मणिरत्नम से संपर्क करने को कहा। उनकी सलाह पर भूमिका ट्रस्ट को यह राशि दान की, जो पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था देखता है। इससे पहले अक्षय कुमार किसानों की भी सहायता कर चुके हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत ने दिए थे 10 करोड़ रुपए
अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु में बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता राशी दी थी। इससे पहले रजनी ने पीडि़तों के लिए पहले 10 लाख रुपए की मदद दी थी, लेकिन इसके बाद उनके फैन्स इतनी कम धनराशि की मदद के लिए उनकी आलोचना करने लगे, जिसके बाद रजनीकांत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 करोड़ की धनराशि मदद की है। वहीं रजनीकांत ने अपने जन्मदिन पर जश्न भी नहीं मनाया था।

किंग खान ने दिए थे एक करोड़ रुपए
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की थी। एसआरके के निर्माता कंपनी रेड चिल्लीज इंटरटेनमेंट के अधिकारियों ने बताया शाहरुख खान ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री जे जयललिता लिखे एक पत्र में शाहरूख खान ने कहा कि चेन्नई में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति रेड चिल्लीज की पूरी टीम आहत है।

ऋतिक रोशन ने दिए थे 25 लाख रुपए
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने चेन्नई बाढ़ राहत के लिए रामानायडू ट्रस्ट को 25 लाख रुपए दान में दिए थे। ऋतिक ने मना मद्रास कोषम पहल के तहत 23 लाख रुपए का चेक और दो लाख रुपए की दवाइयां दान में दीं। मना मद्रास कोषम की अगुवाई करने वाले अभिनेता राणा डग्गुबाती ने कहा कि ऋतिक रोशन ने इस दान के जरिए रामानायडू ट्रस्ट की ओर से चेन्नई में बाढ़ राहत के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी संवेदना जतायी है।

ये भी पढ़ें

image