19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर भड़का ये अभिनेता, ट्वीट कर निकाला गुस्सा

इस घटना की काफी आलोचना हुई थी और पीड़ित डॉक्टर के सपॉर्ट में अब अभिनेता अजय देवगन आ गए हैं।

2 min read
Google source verification
Ajay Devgn

Ajay Devgn

दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। इस बीच हाल में एक खबर आई थी कि दो डॉक्टर अपनी बहन के साथ फल और सब्जियां खरीदने बाहर निकली थीं जिनपर एक आदमी ने हमला कर दिया। हमलावर ने डॉक्टरों पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया था।

इस घटना की काफी आलोचना हुई थी और पीड़ित डॉक्टर के सपॉर्ट में अब अभिनेता अजय देवगन आ गए हैं। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हुए हमलों से अजय नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ऐसी खबरें पढ़कर बेहद निराश और नाराज हूं कि कुछ 'पढ़े-लिखे' लोग अपनी आधारहीन मान्यताओं पर अपने आसपास डॉक्टरों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं।

अजय के इस ट्वीट पर बहुत सारे फैंस उनके सपॉर्ट में आ गए। अभिनेता ने हाल में लॉकडाउन में मुंबई पुलिस के कामकाज की भी काफी तारीफ की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भी फिल्मी अंदाज में अजय के ट्वीट का जवाब दिया था।