scriptAjay Devgn ने ऑन स्क्रीन ‘बेटी’ को नई फिल्म की दी शुभकामनाएं, शेयर किया पोस्ट | Ajay Devgan wishes on-screen daughter for new film Trisha on the rocks | Patrika News
बॉलीवुड

Ajay Devgn ने ऑन स्क्रीन ‘बेटी’ को नई फिल्म की दी शुभकामनाएं, शेयर किया पोस्ट

Ajay Devgn: अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी ऑन स्क्रीन बेटी को नई फिल्म की शुभकामनाएं दी है। आइए उनकी इस बेटी की फिल्म के बारे में जानते हैं।

मुंबईJun 22, 2024 / 10:38 am

Gausiya Bano

ajay devgn onscreen daughter

अजय देवगन ने जानकी बोड़ीवाला को दी शुभकामनाएं

Ajay Devgn: अजय देवगन को आखिरी बार फिल्म ‘शैतान’ में देखा गया था। एक्टर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने 211.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसमें अजय देवगन के अलावा आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोड़ीवाला का भी अहम रोल है। जानकी बोड़ीवाला ने इस फिल्म में अजय देवगन की बेटी का रोल निभाया था। उस वक्त उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। अब एक बार फिर जानकी बोड़ीवाला चर्चा में हैं।
जानकी बोड़ीवाला की नई फिल्म ‘त्रिशा ऑन द रॉक्स’ सिनेमाघरों में 21 जून को रिलीज हुई है। ऐसे में अजय देवगन ने अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी जानकी बोड़ीवाला को उनकी नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें

वड़ा पाव गर्ल की बिग बॉस के घर में एंट्री से भड़की सीजन 13 की ये कंटेस्टेंट

अजय देवगन ने ऑन स्क्रीन बेटी के लिए क्या कहा?

अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकी की फिल्म त्रिशा ऑन द रॉक्स का पोस्टर शेयर किया है। इसके लिए उन्होंने एक्ट्रेस को टैग करते हुए लिखा, ‘आपकी फिल्म के लिए बधाई हो जानकी बोड़ीवाला। ट्रेलर शानदार और बढ़िया लग रहा है… मेकर्स और पूरी टीम को शुभकामनाएं। 21 जून, 2024 को थिएटर्स में जाकर यह फिल्म जरूर देखें।’ बता दें कि कृष्णदेव याग्निक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हिंदी और गुजराती भाषा में रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें

Bigg Boss OTT 3 की ऐसी होगी ट्रॉफी, LEAK हुई फोटो

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Ajay Devgn ने ऑन स्क्रीन ‘बेटी’ को नई फिल्म की दी शुभकामनाएं, शेयर किया पोस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो