scriptऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने,एक खास लुक में आई नजर | aishwarya rai with abhishek bachchan and daughter aaradhya see pics | Patrika News
बॉलीवुड

ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने,एक खास लुक में आई नजर

ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नबंवर को 46 साल की हो गई
ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं

Nov 02, 2019 / 04:15 pm

Pratibha Tripathi

aishwaryafeature_.jpeg

,,,,

नई दिल्ली। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नबंवर को 46 साल की हो गई हैं। वो अपना बर्थडे मनाने के लिए पति अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन के साथ गोवा गई थीं। सेलिब्रेशन के बाद वो अपने परिवार के साथ वापस मुंबई लौट आईं हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी हैं। जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो आराध्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन कैमरे की ओर पीठ करके बैठे हुए हैं। उनकी टीशर्ट पर लिखा है ‘फॉरेवर’ यानी हमेशा।

aishwarya-rai-5.jpeg

ऐश्वर्या ने अपनी और भी तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो प्रिंसेस लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ है। आराध्या ने भी मां ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए गाउन कैरी किया। इस दौरान अभिषेक ने फॉर्मल पहना।

aishwarya-instagram-1.jpeg

इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। पोस्ट में अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए जिस तरह अपनी भावनाएं व्यक्त कीं उसे जानने के बाद आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।

abhishek-and-aishwarya_3.jpeg
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रिंसिपेसा ।’ प्रिंसिपेसा एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है। ऐश्वर्या की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

aishwarya-rai6.jpeg

दरअसल, ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में 30 अक्टूबर को एक घड़ी कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं। ऐश्वर्या करीब 20 सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अपनी तरफ से भी ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के लिए बर्थडे पार्टी आयोजित की।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने,एक खास लुक में आई नजर

ट्रेंडिंग वीडियो