बॉलीवुड

Aishwarya Rai With abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के रिश्ते में तलाक के 8 कारण आए सामने, चौथा कारण बना सबसे खतरनाक!

Aishwarya Rai Bachchan: सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्तों में दरार की अफवाहें हवा की तरह फैल रही हैं। आइए जानते हैं इन अफवाहों के 8 कारण

Dec 19, 2023 / 06:15 pm

Kirti Soni

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के रिश्ते में ये 8 वजहों से उठ रही तलाक की खबरें

Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्तों में दरार, बच्चन परिवार का घर छोड़ के मायके में चली गयी है ऐश्वर्या, क्या बच्चन परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ी हुई है कलह, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में प्रॉब्लम्स की बातें आजकल खूब सुर्खियां बटूर रही हैं। कपल के बीच दरार की बातें हो रही है और इन सब खबरों के बीच बच्चन परिवार ने चुप्पी साध रखी है हालांकि ये सारी खबरें बेबुनियाद हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। आइए जानते हैं इन खबरों के 8 कारण।

पहला कारण: मुंबई में रखी सैम बहादुर की स्क्रीनिंग और वहां अभिषेक बच्चन तो पहुंचे लेकिन वाइफ ऐश्वर्या नहीं दिखी इस इवेंट में अभिषेक अपने भांजे अगस्त्य नंदा के साथ पहुंचे थे।

दूसरा कारण: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या अकेले आई थीं। इससे पहले नीता अंबानी के गणपति उत्सव में भी हो बेटी के साथ पहुंची थीं। अंबानी परिवार के एनएनएसीसी इवेंट में भी ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं।
तीसरा कारण: 16 नवंबर 2023 को आराध्या का बर्थडे मनाया गया लेकिन अभिषेक बच्चन बेटी के साथ नहीं दिखे थे। आराध्या के बर्थडे पर दादा अमिताभ बच्चन ने भी विश नहीं किया था। खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या की वजह से आराध्या को सोशल मीडिया पर शुभकामना देने से परहेज किया था।
https://youtu.be/oFPHHhWkLT0
चौथा कारण: 1 नवंबर को ऐश्वर्य ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था तब उनकी बर्थडे सेलिब्रेशन में भी अभिषेक बच्चन नजर नहीं आये थे। अभिषेक ने बहुत ही अनमने ढंग से बीवी को विश किया था।
पांचवा कारण: आमतौर पर लोग परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए दूर दूर से आते हैं। दिवाली वाले दिन ऐश्वर्या जलसा में नहीं थी बल्कि मुंबई से बाहर चली गई थीं। ऐसे में लोगों ने अभिषेक को ऐश्वर्या के रिश्ते में आई दरार की बातों को करना शुरू कर दिया था।
छठा कारण: पेरिस फैशन वीक पहुंची थीं ऐश्वर्या और उस दौरान नव्या ने रैंप वॉक किया था नव्या को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन मौजूद थीं। दोनों शो में आगे बैठकर नव्या को चियर कहती हुईं नजर आईं लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या ने जया श्वेता और नव्या से दूरी बना रखी थी।
सातवा कारण: अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी थी। इस तस्वीर में पहले जया, नव्या, अगस्त्या भी थे लेकिन ऐश्वर्या ने उनको क्रॉप कर फोटो शेयर की थी ऐश्वर्या की इस हरकत से भी बच्चन फैमिली की दरार की बातें शुरू हो गईं थीं।

यह भी पढ़ें

क्या ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक कन्फर्म? एक्ट्रेस की आंखों में आंसू और झूठी मुस्कुराहट में दिखी सचाई


आठवां कारण: ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत कृष्णराज राय को याद करके उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की थी उसमे एक्ट्रेस की बेटी आराध्या भी नजर आई थीं। अभिषेक बच्चन नहीं दिखे जिसके कारण दोनों के बीच एक बार फिर से मतभेद की खबरें आने लगी थीं।
इन सब खबरों के बीच कपल ने बता दिया की हम साथ साथ हैं हमारे परिवार में कोई दरार नहीं है द आर्चीज फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर पर पूरा बच्चन परिवार एक बार फिर साथ नजर आए इस इवेंट में पूरा बच्चन और नंदा परिवार साथ काफी खुश नजर आया इवेंट में एक साथ नजर आकर बच्चन परिवार ने सभी को करारा जवाब दिया था।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Aishwarya Rai With abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के रिश्ते में तलाक के 8 कारण आए सामने, चौथा कारण बना सबसे खतरनाक!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.