बॉलीवुड

ब्रेकअप के 2 महीने बाद Malaika Arora को आई अर्जुन कपूर की याद? लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट

Malaika: मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। क्या उन्हें ब्रेकअप के 2 महीने बाद फिर से अर्जुन कपूर की याद आ रही है। उन्होंने जिंदगी में कभी-कभी किस चीज की जरूरत होती है इस पर बात की है।

मुंबईJan 30, 2025 / 04:43 pm

Jaiprakash Gupta

After Breakup Malaika Arora remembers arjun kapoor hints actress latest post 
Malaika Arora Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद वो यहां वक्त बिताती दिखती हैं। उनकी लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। 
इसमें उन्होंने जिंदगी में कभी-कभी किस चीज की जरूरत होती है इस पर बात की है। क्या उन्हें ब्रेकअप के 2 महीने बाद फिर से अर्जुन कपूर की याद आ रही है। ऐसा लोग कहने लगे हैं। चलिए जानते हैं मलाइका ने क्या पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें

कौन हैं माहिरा शर्मा? Mohammed Siraj से जुड़ा नाम, 4 साल तक रहा लिवइन रिलेशनशिप!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वो क्या महसूस कर रही हैं और उन्हें किस चीज की जरूरत है। उनकी यही पोस्ट एक्ट्रेस के फैंस के बीच कोतुहल का विषय बनी हुई है। इसे देखने के बाल लोग कह रहे हैं कि क्या वो अर्जुन कपूर को मिस कर रही हैं। लोगों को लग रहा है कि मलाइका को एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की याद सता रही है।
यह भी पढ़ें

Triptii Dimri ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर लुटाया प्यार! अनसीन फोटोज शेयर कर मचाई सोशल मीडिया पर खलबली

मलाइका अरोड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट

इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘जिंदगी में कभी-कभी हमें बस एक हग की जरूरत होती है… न कोई शब्द, न कोई सलाह, बस एक हग जिससे आपको लगे कि आप मायने रखते हैं। सभी पॉजिटिव वाइब्स के साथ आपका दिन खूबसूरत हो। आपका दिन शुभ हो।’
यह भी पढ़ें

Pushpa 2 OTT Release: ‘पुष्पा-2’ ओटीटी पर हुई रिलीज, हिंदी में यहां देखें अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर मूवी

Malaika Arora Instagram
इस स्टोरी में दो पेंगुइन्स हग करते हुए दिख रहे हैं। इसे ही देखकर लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या इन दोनों में मलाइका खुद को और अर्जुन कपूर को देख रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिखा है। बस यूजर्स ही ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं। सच क्या है ये तो मलाइका ही जानती हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ब्रेकअप के 2 महीने बाद Malaika Arora को आई अर्जुन कपूर की याद? लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.