फिल्म देखने के बाद क्या बोले यूजर्स
ट्विटर पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘फिल्म का आधा केवल वीएफएक्स है… लेकिन क्या फिल्म है… रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन हैं। ओम राउत आपको सलाम है। 3 घंटे में रामायण को समेटना आसान नहीं है।’
ट्विटर पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘फिल्म का आधा केवल वीएफएक्स है… लेकिन क्या फिल्म है… रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन हैं। ओम राउत आपको सलाम है। 3 घंटे में रामायण को समेटना आसान नहीं है।’
एक यूजर कमेंट करता है, ‘आदिपुरुष, इंटरवल… केवल एक शब्द- मास्टरपीस, जटिल किरदारों को मास्टरक्लास राइटिंग से उभारा गया है और भव्य सीन हैं। प्रभास वन मैन शो हैं।’ एक यूजर कहते हैं, ‘3डी में देखा, परिवार के साथ देखने वाली मस्ट वॉच फिल्म, आज के वक्त में बेहतरीन म्यूजिक, प्रभास के बारे में तो कोई शब्द नहीं है, किंग हमेशा से किंग है। सैफ सरप्राइज पैकेज हैं।’ वहीं, एक यूजर ने कहा, ‘भारतीय सिनेमा दिन-ब-दिन वीएफएक्स के मामले में आगे बढ़ता जा रहा है। आदिपुरुष जरूर देखें।’
कुछ यूजर्स को फिल्म पसंद नहीं आई है। एक ने कहा, ‘प्रभास के नाम एक और फ्लॉप फिल्म। भगवान राम की इतनी महान कहानी का अपमान है।’ एक यूजर कहते हैं, ‘फिल्म का पहला हाफ लंबा है लेकिन अच्छा है। म्यूजिक के साथ फिल्म की कहानी को अच्छे तरीके से पेश किया गया है। हालांकि दूसरी साइड ये भी है कि बाली, सुग्रीव और पूरा लंका का सेटअप अनैचुरल लगता है।’