bell-icon-header
बॉलीवुड

Vinod Mehra की मां ने धक्के मारकर निकला था Rekha को घर से, नापसंद थी बिन-ब्याही मां की बेटी

अभिनेता Vindo Mehra की 30 अक्टूबर को है 65वीं पुण्यतिथि
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कर चुके हैं कई फिल्मों में काम
अभिनेता की तीनों ही शादियां रही असफल
अभिनेत्री Rekha संग भी थे रिश्ते में

Oct 25, 2020 / 10:45 am

Shweta Dhobhal

Actor Vinod Mehra 65th Death Anniversary

नई दिल्ली। गुज़रे जमाने के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा की 30 अक्टूबर ( Vinod Mehra Death Anniversary ) को 65वीं पुण्यतिथि है। एक्टर विनोद मेहरा उन अभिनेताओं में एक हैं। जिन्होंने बेहद ही कम समय में सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाई थी। कहा जाता है कि वह अपने अभिनय से अपने हर किरदार में जान डाल देते थे। वह 7-80 से दशक के सबसे सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार थे। लेकिन बेहद ही कम उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 45 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनका देहांत हो गया। ऐसे में चलिए आपको उनके बारें में कुछ खास बातें बताते हैं।

विनोद मेहरा का जन्म

अभिनेता का जन्म 13 फरवरी 1945 में अमृतसर में हुआ था। विनोद की एक दीदी थीं जो कि फिल्मों में सहायक कलाकार की भूमिका निभाया करती थीं। यही नहीं महज 13 साल की उम्र में ही अभिनेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने फिल्म रागिनी में चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। फिल्म रिलीज़ होने के बाद दर्शकों को उनकी सादगी इतनी पसंद आई कि हर फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें ही लिया जाने लगा, लेकिन विनोद मेहरा कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे।

Rajesh Khanna Vinod Mehara

ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट में लिया हिस्सा

अभिनेता एक प्राइवेट कपंनी में काम करते थे। जहां वह मार्केटिंग से संबंधित कामों को किया करते थे। 1965 के दौरान ऑल इंडिया टैलेंट ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें युवाओं के लिए मॉडलिंग से लेकर फिल्मों तक के सभी दरवाज़ों को खुल दिया जाता था। इस बात की जानकारी मिलती ही उनके दोस्तों ने उन्हें उस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खूब मनाया। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि इस प्रतियोगिता का हिस्सा दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना भी बने थे। प्रतियोगति में एक से बढ़कर एक हैंडसम नौजवानों ने हिस्सा लिया।

अंत के राउंड में महज दो ही लोग इस रेस में बने रहे। जो कि थे राजेश खन्ना और विनोद मेहरा। रिजल्ट की घोषणा होने पर राजेश खन्ना प्रतियोगिता का पहले विजेता बने और विनोद मेहरा को दूसरे नंबर पर ही संतोष्ट करना पड़ा। आगे चल कर जहां राजेश खन्ना देश के सुपरस्टार बने। तो वहीं विनोद खन्ना ने भी अदाकारी से सबके होश उड़ा दिए।

विनोद मेहरा का फिल्मी करियर

अभिनेता विनोद मेहरा दोस्ती के मामले में काफी खुशनसीब थे। जहां एक ओर विनोद कभी अभिनेता बनना ही नहीं चाहते थे। वहीं उनके दोस्तों ने फिर उन्होंने फिल्मों में जाने के लिए खूब मनाया। जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों की बात मानते हुए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रूख कर लिया। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वैसे वह अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुके थे। लेकिन 1971 में आई फिल्म ‘एक थी रीता’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की और इस फिल्म के साथ ही उनका फिल्मी करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा। विनोद मेहरा ने अपने जमाने के कई सुपरहिट स्टार्स संग काम किया।

Vinod Mehra Marriage

विनोद मेहरा की शादी

विनोद मेहरा का करियर सफलता के मुकाम पर पहुंच चुका था। उन्होंने बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया था। इस बीच उनकी मां कमला को उनकी शादी की चिंता सताने लगी और उन्होंने बेटे की ही पसंद से मीना ब्रोका संग उनकी शादी कर दी। शादी के कुछ समय बाद ही विनोद को पहला दिल का दौरा पड़ा और इसी के साथ ही वह अपना दिल अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी को दे बैठे। उन्होंने अपनी पहली पत्नी मीना को तलाक देकर बिंदिया संग सात फेरे ले लिए।

कुछ समय तक विनोद और बिंदिया का रिश्ता भी काफी खूबसूरती से चलता रहा। लेकिन अचानक से बिंदिया ने निर्देशक जे पी दत्ता संग शादी कर और विनोद संग अपना रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ दिया। 1988 में अभिनेता किरण संग तीसरी शादी की, लेकिन दो बच्चे होने के बाद उनकी पत्नी का निधन हो गया।

Rekha Vinod Love Story

विनोद और रेखा की लव स्टोरी

सालों बाद भी इडंस्ट्री में विनोद और अभिनेत्री रेखा की लव-स्टोरी के काफी चर्चे होते हैं। बड़े पर्दे के साथ-साथ वह रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। ऐसा कहा जाता है कि रेखा और विनोद एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि विनोद और रेखा ने कोलकता में शादी कर ली थी। जब रेखा और विनोद घर गए तो अभिनेता की मां ने रेखा को धक्के मारकर घर से निकाल दिया था। विनोद मेहरा की मां रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी। उनका कहना था कि रेखा एक बिन-ब्याही मां की बेटी थी। इसलिए वह उन्हें अपने घर की बहू नहीं बनना चाहती थीं। जिसके बाद दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Vinod Mehra की मां ने धक्के मारकर निकला था Rekha को घर से, नापसंद थी बिन-ब्याही मां की बेटी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.