scriptकिसानों के समर्थन में धर्मेंद्र ने कहा- मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं | Actor Dharmendra Deol supports farmer's protest | Patrika News
बॉलीवुड

किसानों के समर्थन में धर्मेंद्र ने कहा- मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं

धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन का किया समर्थन
सरकार से जल्द हल निकालने की कही बात

Dec 11, 2020 / 04:25 pm

Sunita Adhikari

dharmendra_deol_tweet.jpg

Dharmendra Deol Tweet

नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार कृषि कानून को वापस ले। किसान आंदोलन दिन पर दिन तेज होता जा रहा है। इस बीच किसानों को देश-विदेश से समर्थन मिल रहा है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी खुलकर अपना सपोर्ट किसानों की तरफ दिखा रहे हैं। अब दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है।
एक्टर ने कहा कि वह किसानों की हालत देखकर दुखी हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को तेजी से समाधान करना चाहिए।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपने एक तस्वीर भी शेयर की। जिसमें उनके चेहरे पर उदासी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनका यह ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया उनके इस ट्वीट पर दे रहे हैं।
https://twitter.com/aapkadharam/status/1337280237126737926?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले भी धर्मेंद्र ने अपने एक ट्वीट में किसानों का समर्थन किया था। हालांकि उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलीट भी कर दिया। उन्होंने लिखा था, ‘सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की समस्या का कोई हल जल्दी निकाल लें, दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, दर्द होता है ये देखकर।’
बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स से लेकर पंजाबी सेलेब्स किसानों का समर्थन कर रहे हैं। कुछ स्टार्स किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए भी पहुंचे थे। इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर अपना सपोर्ट दिखाया था। प्रियंका ने कहा कि किसानों के डर को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने सिंगर दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को रिट्वीट कर ये बात कही। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो।’
https://twitter.com/priyankachopra/status/1335549408813826050?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / किसानों के समर्थन में धर्मेंद्र ने कहा- मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं

ट्रेंडिंग वीडियो