scriptBrijesh Tripathi Death: ब्रिजेश त्रिपाठी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, इंडस्ट्री के थेे भीष्म पितामह | Actor Brijesh Tripathi passed away bhojpuri actor Brijesh Tripathi die | Patrika News
बॉलीवुड

Brijesh Tripathi Death: ब्रिजेश त्रिपाठी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, इंडस्ट्री के थेे भीष्म पितामह

Brijesh Tripathi Passed Away: बॉलीवु़ड के मशहूर एक्टर रहे ब्रिजेश त्रिपाठी को डेंगू के बाद हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

Dec 18, 2023 / 11:37 am

Priyanka Dagar

brijesh_tripathi_passed_away.jpg

एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का 72 साल की उम्र में निधन

Brijesh Tripathi Death: बॉलीवुड से एक बार फिर दुख की खबर सामने आई है। भोजपुरी और बॉलीवुड दोनों के सीनियर एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। 72 साल के बृजेश त्रिपाठी को 14 दिन पहले डेंगू हुआ था। उन्हें मेरठ के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वह कुछ दिन पहले ही ठीक होकर घर आए थे। मुंबई आते ही बीती रात अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ब्रिजेश त्रिपाठी को पड़ा दिल का दौरा (Brijesh Tripathi Passed Away)
बता दें, ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। बृजेश त्रिपाठी को भोजपुरी का ‘गौडफादर’ भीष्म पितामह कहा जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भोजपुरी इंडस्ट्री सही से शुरू भी नहीं हुई थी ब्रिजेश त्रिपाठी तब से इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।
ब्रिजेश त्रिपाठी ने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में की हैं। ब्रिजेश त्रिपाठी के अचानक यूं चले जाने से दोनों इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Brijesh Tripathi Death: ब्रिजेश त्रिपाठी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, इंडस्ट्री के थेे भीष्म पितामह

ट्रेंडिंग वीडियो