बॉलीवुड

‘12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किए 30 दिन, टाइगर-3 की आंधी में भी दिखाया दम, नाम किए कमाई के रिकॉर्ड

12th Fail Box Office Collection Day 30: ’12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 30वें दिन अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म ने शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर 1 महीना पूरा कर कमाई कर रही है।

Nov 25, 2023 / 12:50 pm

Kirti Soni

12th Fail Box Office Collection Day 30: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी ’12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है।1 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस मूवी की कमाई हर दिन के साथ बढ़ रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया था। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार ’12वीं फेल’ ने 30वें दिन 0.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के हिसाब से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का 30 दिन में कुल बिजनेस 43.19 करोड़ का किया है।

फिल्म का 1 महीने का प्रदर्शन
फिल्म ने तीसरे सप्ताह की तुलना में चौथे सप्ताह में बेहतर प्रदर्शन किया। बॉलीवुड क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी दी है। देखिये ट्वीट

https://twitter.com/hashtag/12thFail?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कन्नड़-तेलुगु में भी मचा रही गदर

विक्रांत मैसी और पल्लवी लालवानी की इस मूवी की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। हालांकि, उन दोनों भाषाओं में फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं है। तेलुगु में ’12वीं फेल’’ ने 6 लाख से ज्यादा कमाए हैं, कन्नड़ में फिल्म ने 4 लाख से ज्यादा कमाई कर पाई है। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी ’12वीं फेल’ अच्छा बिजनेस कर रही है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किए 30 दिन, टाइगर-3 की आंधी में भी दिखाया दम, नाम किए कमाई के रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.