बॉडी एंड सॉल

सुबह के समय होती है थकान…तो ये करें उपाय

morning tiredness and body pain: सुबह के समय यदि आपको भी थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आप आसान उपाय अपना सकते हैं। आमतौर पर एक्सरसाइज की कमी के कारण शरीर में अकड़न महसूस होती है, यदि आप कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज या योग करेंगे तो आपको फायदा होगा।

Nov 21, 2023 / 09:28 am

Jaya Sharma

सुबह के समय होती है थकान…तो ये करें उपाय

अक्सर सर्दियों में कई लोगों को सुबह के समय थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसकी एक वजह यह भी होती है कि वर्कआउट के लिए ये बिल्कुल भी समय नहीं निकालते। इस कारण तनाव भी बना रहता है। किसी तरह की बीमारी नहीं होने के बाद भी इनमें इस तरह की समस्या ज्यादा रहती है। कुछ ऐसे टिप्स हैं, यदि इन्हें अपनाया जाए तो थकान और कमजोरी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
मेडिटेशन
सुबह के समय आधा घंटा मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें। इससे मानसिक तनाव कुछ हद तक कम होगा। मेंटली रिलेक्स रहने की स्थिति में तनाव से भी राहत मिलेगी। कई बार अनहेल्दी स्लीप पैटर्न की वजह से भी थकान महसूस होती है, इसमें भी मेडिटेशन से राहत मिल सकती हैं।
स्ट्रेचिंग
यदि शरीर में अक्सर अकड़न महसूस हो तो कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज या योग किया जा सकता है। इससे भी काफी हद तक राहत मिलती है। स्ट्रेचिंग करने से शरीर की मांसपेशियों को खुलने में मदद मिलती है। सुबह के समय आप जुम्बा भी कर सकते हैं। इससे वर्कआउट और म्यूजिक दोनों के फायदे मिलते हैं।
वॉकिंग
सुबह के समय 30 मिनट वॉक से भी फायदा हो सकता है। ताजी हवा न सिर्फ मूड को रिफ्रेश करती हैं, बल्कि पूरे दिन ताजगी भी बनाए रखती है। इस माहौल में वॉक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कई रिसर्च बताते हैं कि फ्रेश और एक्टिव बने रहने में वॉक से मदद मिलती है।
मसाज
सर्दियों में मसाज का भी अपना महत्व होता है। इससे भी बहुत हद तक रिलेक्स रहा जा सकता है। गुनगुने तेल की मालिश से मांसपेशियों को रिलेक्स मिलता हैै। यदि आप रात के समय पैरों के तलवे पर इसे लगाकर सोएंगे तो आराम मिलेगा। सुबह के समय गर्म पानी से नहाना भी रिलेक्सफुल रहता है।
डाइट
थकान और कमजोरी की एक वजह प्रॉपर डाइट न होना भी हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। ब्रेकफास्ट स्किप न करें। हेल्दी स्नेक्स व फ्रूट्स लें। मॉर्निंग मील से काफी फायदा होता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Body & Soul / सुबह के समय होती है थकान…तो ये करें उपाय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.