bell-icon-header
बिलासपुर

बिलासपुर में मानव मुंड मिलने से फैली सनसनी, गला काटकर हत्या करने की आशंका…महिला या पुरुष जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur Murder News: बिजौर निवासी महिलाएं छेना बनाने के लिए मंगलवार दोपहर को गांव के एक बाउंड्री वाल के पास पहुंचीं। छेना थापने के दौरान उनकी नजर एक कंकाल पर पड़ी । कंगाल के लम्बे बाल थे।

बिलासपुरMar 13, 2024 / 04:20 pm

Khyati Parihar

CG Murder News: बिजौर निवासी महिलाएं छेना बनाने के लिए मंगलवार दोपहर को गांव के एक बाउंड्री वाल के पास पहुंचीं। छेना थापने के दौरान उनकी नजर एक कंकाल पर पड़ी । कंगाल के लम्बे बाल थे। पास में एक कुदाली व गमछा मिला है। ग्रामीण महिला का शव होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। सरकंडा पुलिस मामले में फॉरेंसिक जांच के बाद शव किसका है यह पता चलने का हवाला दे जांच को आगे बढ़ा रही है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बिजौर में गायत्री इनक्लेव की बाऊंडीवाल के पास रखी पुरानी गिट्टी के ढेर में छेना थापने पहुंची महिलाओं को एक मानव मुंड दिखाई दिया। मानव मुंड के पास एक गमछा व कुदाली भी मिली है। गिट्टी के नीचे दबे मानव मुंड में बडे़-बड़े बाल महिलाओं को दिखाई दिए। महिला का सर काट कर दफनाने की चर्चा से गांव में भय का महौल बन गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकंडा पुलिस को घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़ें

जंगल से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों पर बदमाशों ने चलाई गोली, इस बात पर हुआ था विवाद…मची खलबली

मानव मुंड दिखाई देने की जानकारी लगते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मानव मुंड के आस पास गिट्टी को हटाया लेकिन शरीर का दूसरा हिस्सा दिखाई नहीं दिया। पुलिस को आशंका है कि अज्ञात की हत्या करने के बाद शव को काट कर सिर को गिट्टी के नीचे दफन किया गया होगा। पुलिस मामले में मानव मुंड की फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि मानव मुंड महिला का है या फिर किसी पुरुष का है। सरकंडा पुलिस मामले में जांच के ही स्थिति स्पष्ट होने का हवाला दे रही है।
यह भी पढ़ें

आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पेट में हुआ था असहनीय दर्द.. अधीक्षिका निलंबित

Hindi News / Bilaspur / बिलासपुर में मानव मुंड मिलने से फैली सनसनी, गला काटकर हत्या करने की आशंका…महिला या पुरुष जांच में जुटी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.