bell-icon-header
बिलासपुर

Monsoon 2024: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 12 अगस्त से मानसून पकड़ेगा जोर, इस जिले के लिए चेतावनी जारी

CG Weather Update: बीच-बीच में कभी कड़ी धूप निकलती रही तो कभी काली घटाएं छाने से लग रहा था मानों बारिश होने वाली है। पर ऐसा नहीं हुआ…

बिलासपुरAug 11, 2024 / 03:38 pm

चंदू निर्मलकर

CG Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिछले 2 दिन से बारिश न होने के चलते एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। यहां का अधिकतम तापमान बढ़ कर 33.0 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि कल यानी 12 अगस्त से मानसून के रफ्तार पड़कने की संभावना है।

Monsoon 2024: आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसारउत्तरी छत्तीसगढ़ व आसपास क्षेत्र में स्थित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक विस्तारित है। लिहाजा रविवार को जिले में कुछ स्थानों में गरज-चमक केे साथ बारिश की संभावना है। जबकि 11 अगस्त के बाद जिले में बारिश का जोर कम होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: आज आ सकती है कयामत, कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, अगले 24 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल

दिनभर धूपछांव वाली स्थिति रही

शनिवार को सुबह से शाम तक धूपछांव वाली स्थिति रही। बीच-बीच में कभी कड़ी धूप निकलती रही तो कभी काली घटाएं छाने से लग रहा था मानों बारिश होने वाली है। पर ऐसा नहीं हुआ। देर रात तके बादल छाए रहने के बाद भी बूंदाबांदी तक नहीं हुई। यही स्थिति पिछले दो दिन से बनी हुई है।
यही वजह है कि दो दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वो फिर से बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी की वजह से लोग एक बार फिर दिन भर कूलर व एसी चलाने मजबूर हैं।

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

स्थान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 33.0 25.4

पेंड्रा 30.7 22.2

अंबिकापुर 30.8 23.6

रायपुर 32.0 25.5

जगदलपुर 28.3 23.8

दुर्ग 32.4 24.2
राजनांदगांव 31.5 24.0

Hindi News / Bilaspur / Monsoon 2024: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 12 अगस्त से मानसून पकड़ेगा जोर, इस जिले के लिए चेतावनी जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.